फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   2020 tak tak dohrikaran

 2020 तक पूरा होगा दिल्ली शामली रेलमार्ग का दोहरीकरण 

Wed, 06 Mar 2019 11:17 PM IST
NAVEEN GUPTA amarujala
amarujala Published by: NAVEEN GUPTA Updated Wed, 06 Mar 2019 11:17 PM IST
विज्ञापन
2020 tak tak dohrikaran
file - फोटो : amarujala
उत्तर रेेलवे के दिल्ली मंडल के डीआरएम आरएन सिंह ने कहा कि दिल्ली-शामली सहारनपुर रेलवे मार्ग का दोहरीकरण मार्च 2020 पूरा हो जाएगा। मेरठ-पानीपत नई रेलवे लाइन का सर्वे छह माह में पूरा हो जाएगा। सर्वे की रिपोर्ट आने के बाद आवश्यकतानुसार रेलवे लाइन का निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन

बुधवार को ढाई बजे के लगभग उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल के डीआरएम आरएन सिंह विशेष ट्रेन से टपरी होकर शामली रेलवे स्टेशन पर पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले रेलवे स्टेशन परिसर में जायजा लिया। रेलवे परिसर में रेलवे बोर्ड का निरीक्षण करने के बाद रेलवे परिसर में प्राईवेट वाहनों के खड़े होने रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ और अन्य दूसरे लोगों के साइन बोर्ड लगने पर नाराजगी प्रकट की। मौके पर मौजूद आरपीएफ के दरोगा को बुलाकर पूछा कि क्या अपने स्तर से रेलवे स्टेशन पर प्राईवेट वाहनों को खड़ा कराते हैं। उनके मना करने पर प्राइवेट वाहनों को स्टेशन पर न रुकने के निर्देश दिए। स्टेशन परिसर में एक प्राईवेट ठेला खड़ा होने पर नाराजगी प्रकट करते हुए आरपीएफ के जवानों को बुलाकर उसे परिसर में बाहर करा दिया। रेलवे के बिजली विभाग के अफसर को मौके पर तलब किया। डीआरएम ने टिकट घर में लगे किराया सूची बोर्ड व बुकिंग खिड़की की जानकारी ली। आरपीएफ के 182 हेल्प लाइन के कई बोर्ड लगने पर नाराजगी प्रकट की। शामली रेलवे स्टेशन के ट्रेन कंट्रोल रूम में निरीक्षण किया। मौके पर रेलवे स्टेशन अधीक्षक सुधीर शर्मा से यात्रियों की शिकायत रजिस्टर  देखा। टिकट निरस्त की शिकायत का रिकार्ड देखा। 
विज्ञापन

शिकायत का जवाब न देने पर रेलवे स्टेशन अधीक्षक सुधीर शर्मा को तलब किया। इस पर स्टेशन अधीक्षक कुछ नहीं बोल पाए। उन्होंने कहा कि शिकायत करने वाले को व्हाट्सएप, मोबाइल से समस्या समाधान का अवगत कराने के निर्देश दिए। दस दिन तक आरक्षण केंद्र बंद रहने की जानकारी प्राप्त की। यातायात निरीक्षक सुनील धीमान से रेलवे फाटक 89 व 90 के बारे में जानकारी ली। दिल्ली जाने से पहले डीआरएम आरएन सिंह ने प्रेसवार्ता में बताया कि दिल्ली-शामली, सहारनपुर रेलवे लाइन का दोहरीकरण वर्ष 2020 तक पूरा हो जाएगा। मेरठ-पानीपत नई रेलवे लाइन का अभी पांच छह माह में पूरा हो जाएगा। सर्वे रिपोर्ट आने के बाद आवश्यकता के अनुसार नई रेलवे लाइन बिछाने का निर्णय लिया जाएगा। कैथल-करनाल, शामली, मेरठ रेलवे लाइन का सर्वे पूरा हो चुका है। बाद में डीआरएम रेलवे आरएन सिंह की विशेष ट्रेन तीन बजे के बाद दिल्ली की ओर रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


73 सी रेलवे फाटक बंद करने की मांग उठाई
शामली। रेलवे कर्मचारी यूनियन के नेता प्रविंद्र ने डीआरएम को अवगत कराया कि कांधला के 73 सी रेलवे फाटक पर पहले हादसा हो चुका है, पहले गोली की घटना हो चुुकी है। रेलवे फाटक का गेट खतरनाक होते हुए इस बंद कर देना चाहिए। सफाई कर्मचारियों ने शामली रेलवे स्टेशन पर सफाई कर्मचारियों की कमी है, दोनो शिफ्टों में सफाई कर्मचारियों की संख्या बढ़नी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed