फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   फीस का अनुचित दवाब बनाने पर स्कूल संचालक के खिलाफ होगी कार्रवाई

फीस का अनुचित दवाब बनाने पर स्कूल संचालक के खिलाफ होगी कार्रवाई

Thu, 16 May 2019 11:43 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 16 May 2019 11:43 PM IST
विज्ञापन
फीस का अनुचित दवाब बनाने पर स्कूल संचालक के खिलाफ होगी कार्रवाई
मनमानी रवैये पर स्कूल संचालकों के खिलाफ होगी कार्रवाई
विज्ञापन

शामल। जिले के अभिभावकों का एक प्रतिनिधिमंडल डीआईओएस अनुराधा शर्मा से मिलकर सेंट फ्रांसिस स्कूल समेत अन्य स्कूलों की बढ़ती हुई फीस के बारे में चिंता प्रकट की। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि अभिभावकों पर स्कूलों द्वारा फीस जमाकर दबाव बनाया जा रहा है। फीस जमा न किए जाने वाले बच्चों का मानसिक उत्पीड़न किया जा रहा है।

बृहस्पतिवार को शहर के वीवी इंटर कालेज में स्थित डीआईओएस कार्यालय में जिले के अभिभावकों के एक प्रतिनिधि मंडल ने डीआईओएस अनुराधा शर्मा से मिलकर एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में प्रतिनिधि मंडल ने यह भी अवगत कराया कि पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी बच्चों को नई किताबें खरीदवाई गई है। कोर्स को पांच वर्ष से पहले बदला जा रहा है। अनावश्यक खर्च अभिभावकों पर डाला जा रहा है। डीआईओएस ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि जो स्कूल संचालक बच्चों पर फीस जमा करने का अनावश्यक दवाब बनाएगा, ऐसे स्कूल संचालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। दोषी पाए जाने पर जुर्माना वसूला जाएगा। प्रतिनिधि मंडल में सौरभ कांबोज, टिंकू तोमर, दीपक शर्मा, विकास धीमान, राबिन गर्ग, श्रवण कुमार, गौरव खैवाल, सीटू प्रधान, विक्की गर्ग, सोनू जुनेजा, दीपेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed