{"_id":"5c5091f0bdec224c974d04e5","slug":"201548784112-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऊन तहसील में उप निबंधक कार्यालय स्थापित करने की कवायद शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऊन तहसील में उप निबंधक कार्यालय स्थापित करने की कवायद शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
शामली। ऊन तहसील के उप निबंधक कार्यालय स्थापित करने की कवायद शुरू हो गई है। उत्तर प्रदेश स्टांप पंजीकरण अनुभाग को पत्र लिखकर ऊन तहसील में उप निबंधक कार्यालय में एक उप निबंधक और दो लिपिकों की तैनाती की मांग की है।
उत्तर प्रदेश शासन ने तीन जनवरी को ऊन तहसील में उप निबंधक कार्यालय की स्थापना के लिए अधिसूचना जारी की थी। इसके लिए सात जनवरी को जिले के सहायक महानिरीक्षक शामली पुनीत कुमार ने उत्तर प्रदेश स्टांप पजीकरण अनुभाग लखनऊ के प्रमुख सचिव हिमांशु कुमार व महानिरीक्षक निबंधन प्रयाग राज को पत्र भेजकर उप निबंधक कार्यालय स्थापित करने के लिए एक उप निबंधक, दो लिपिक व एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की नियुक्ति करने का अनुरोध किया है। बताया कि उप निबंधक कार्यालय शामली में चार पदों में एक पद रिक्त है। कैराना उपनिबंधक कार्यालय में तीन पदों में से दो पद खाली चल रहे है। उप निबंधक कार्यालय कैराना में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी अक्तूबर 2018 में सेवानिवृत्त हो चुकी है। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के अभाव में कार्यालय में साफ सफाई व पत्रावली रखरखाव कार्य प्रभावित हो रहा है। दो चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की नियुक्ति करने की मांग की है।