{"_id":"5c266796bdec2256fc739924","slug":"201546020758-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ की टीम ने मंडी का निरीक्षण किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ की टीम ने मंडी का निरीक्षण किया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
शामली। अर्थ एवं सांख्यिकी अधिकारी के नेतृत्व में लखनऊ से आई टीम ने नवीन मंडी का निरीक्षण किया। उन्होंने मंडी परिसर में साफ सफाई कराने और कच्चे स्थानों को पक्का बनवाने के निर्देश दिए।
शुक्रवार को शहर के नवीन मंडी की साफ सफाई व्यवस्था का जायजा लेने के लिए लखनऊ से टीम पहुंची। अर्थ एवं सांख्यिकी अधिकारी संजय नीरम के नेतृत्व में आई टीम ने नवीन मंडी स्थल का निरीक्षण किया। इसे लेकर मंडी परिसर में साफ-सफाई कराई गई थी, लेकिन कुछ स्थानों पर कूडे़ के ढेर मिलने पर अर्थ एवं सांख्यिकी अधिकारी ने इन्हें हटवाने के निर्देश देते हुए मंडी परिसर को साफ सुथरा रखने के लिए कहा। उन्होंने व्यापारियों की दुकानों से निकलने वाले सूखे और गीले कूड़े के लिए दो अलग-अलग डस्टबिन रखने और कच्ची सड़कों की मरम्मत कराकर उनको पक्का बनवाने के निर्देश दिए। मंडी में की गई व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया। इस अवसर पर मंडी सचिव विश्वेंद्र कुमार और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।