{"_id":"5bedbd8cbdec22697300c39b","slug":"201542307212-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्काउट गाइड शिविर का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्काउट गाइड शिविर का आयोजन
Updated Fri, 16 Nov 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
स्काउट गाइड शिविर का आयोजन
मोरना। ग्राम बेहड़ा सादात के स्वामी ओमानंद इंटर कालेज में स्काउट गाइड शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें छात्र छात्राओं को स्काउट के विषय में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। बच्चों ने टेंट बनाए। स्काउट ट्रेनर सचिन कुमार और बेसिक स्काउट ट्रेनर रोहित सैनी ने स्काउट गाइड के इतिहास, उद्देश्य व कार्यों के विषय में विस्तृत जानकारी दी। प्रतियोगिता में नीशू, सानिया, समीरा, गुड्डन, महक, रुचि, सोनिया, ज्योति, रीतु की टोली ने प्रथम व अंशु, छाया, शबनूर, डोली, काजल, गुलिस्ता, शुमायला, काजल, अलीशा, कशिश की टोली ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कॉलेज प्रबंधक संजीव वर्मा ने बच्चों के लिए स्काउट गाइड की शिक्षा को लाभप्रद बताया। इस अवसर पर प्रधानाचार्या सीमा मित्तल, अमित कुमार, जितेंद्र कुमार, अमित कुमार, अरविंद कुमार, लोकवीर सिंह, प्रियांशु, नीतू, नेहा, मोनिका आदि मुख्य सहयोगी के रूप में उपस्थित रहे।