फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   जयंत ने खेला मास्टर स्ट्रोक

जयंत ने खेला मास्टर स्ट्रोक

Fri, 25 May 2018 12:20 AM IST
Updated Fri, 25 May 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
जयंत ने खेला मास्टर स्ट्रोक
जयंत का मास्टर स्ट्रोक, बढ़ गई भाजपा की चुनौती
विज्ञापन

शामली।
राष्ट्रीय लोकदल के उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने मतदान से ठीक तीन दिन पूर्व जो मास्टर स्ट्रोक चला, उससे कैराना उपचुनाव में भाजपा की चुनौती और बढ़ गई है। कैराना लोकसभा सीट के उपचुनाव में लोकदल प्रत्याशी कंवर हसन ने रालोद के पक्ष में आने की घोषणा कर दी। लोकदल प्रत्याशी के फैसले से राजनीतिक समीकरणों में बड़ा फेरबदल माना जा रहा है।

कैराना लोकसभा सीट के उपचुनाव में कंवर हसन ने लोकदल प्रत्याशी के रूप में नामांकन पत्र दाखिल किया था, जबकि उनकी भाभी तबस्सुम हसन गठबंधन प्रत्याशी के रूप में रालोद के टिकट पर नामांकन भर चुकी थीं। तबस्सुम हसन के बेटे विधायक नाहिद हसन ने अपने चाचा कंवर हसन को मनाने का प्रयास भी किया था, लेकिन उन्होंने कुछ शर्त रख दी थीं और नामांकन पत्र जमा कर दिया था। इसके बाद से ही गठबंधन की तरफ से लगातार यह प्रयास किया जा रहा था कि लोकदल प्रत्याशी कंवर हसन को मनाया जाए और हसन परिवार में एकजुटता कायम की जाए। क्योंकि हसन परिवार का बिखराव कहीं न कहीं कैराना क्षेत्र में गठबंधन के लिए परेशानी बन रहा था। वहीं, तीन दिन पूर्व सहारनपुर में कांग्रेस नेता इमरान मसूद और सपा विधायक नाहिद हसन की मुलाकात हुई, जिसके बाद एक दिन पूर्व ही इमरान मसूद और कंवर हसन की मुलाकात हुई। इमरान मसूद और कंवर हसन की मुलाकात से कई मायने निकाले जा रहे थे। वहीं, बृहस्पतिवार को रालोद के उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने पार्टी के अन्य पदाधिकारियों के साथ कैराना में कंवर हसन और उनके भाई चेयरमैन हाजी अनवर हसन से मुलाकात की। करीब 15 मिनट की वार्ता के बाद कंवर हसन को मना लिया गया। मकान से बाहर आने पर कंवर हसन ने रालोद के साथ रहने और उपचुनाव में रालोद प्रत्याशी के लिए कार्य करने की घोषणा कर दी। रालोद उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने भी माला पहनाकर उनका स्वागत किया और कहा कि सांप्रदायिक ताकतों के खिलाफ महागठबंधन मजबूत हुआ है। कंवर हसन के साथ आने से गठबंधन प्रत्याशी को मजबूती मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed