{"_id":"5adb82424f1c1bb56a8b567f","slug":"201524335170-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शातिर मुकीम काला और और महताब काना की कोर्ट में पेशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शातिर मुकीम काला और और महताब काना की कोर्ट में पेशी
Updated Sun, 22 Apr 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैराना (शामली)। वेस्ट यूपी सहित कई राज्यों में आतंक बरपाने वाले दो लाख के इनामी रहे कुख्यात मुकीम उर्फ काला और महताब काना की शनिवार को कैराना कोर्ट में पेशी हुई। इस दौरान सुरक्षा के मद्देनजर कोर्ट परिसर छावनी में तब्दील हो गया।
कैराना क्षेत्र के ग्राम जहानपुरा निवासी कुख्यात अपराधी मुकीम उर्फ काला और शॉर्प शूटर महताब उर्फ काना निवासी बलवा जनपद शामली को यमुना नगर की जगाधरी जेल से कड़ी सुरक्षा के बीच कैराना स्थित अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम तथा अपर सिविल जज जूनियर डिवीजन की अदालत में पेशी पर लाया गया। मुकीम और महताब पर लूट, हत्या, डकैती सहित विभिन्न मामले कोर्ट में विचाराधीन चल रहे हैं। इनमें कैराना के साथ-साथ कांधला के भी आपराधिक मामले शामिल हैं। दोनों कुख्यात अपराधियों की पेशी के चलते कोतवाली पुलिस भी कोर्ट परिसर में अलर्ट हो गई थी। बाद में दोनों अपराधियों को जगाधरी जेल के लिए सुरक्षा के बीच रवाना कर दिया गया।