{"_id":"5ad3996b4f1c1b81028b4b9f","slug":"201523816811-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी में डीजे बजाना हराम: मौलाना आकिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी में डीजे बजाना हराम: मौलाना आकिल
Updated Mon, 16 Apr 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादी में डीजे बजाना हराम: मौलाना आकिल
कांधला।
जमीयत उलमा-ए हिंद की बैठक में मुस्लिम समुदाय के लोगों को शादी में फिजूल खर्ची के साथ बच्चों को दीनी व दुनियावी तालीम देने पर जोर दिया।
रविवार को कस्बे नगरपालिका परिषद के प्रांगण में हुई बैठक में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष मौलाना मुहम्मद आकिल साहब कांधलवी ने कहा कि आज हमारा समाज हर क्षेत्र में पिछड़ता जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमें अपने बच्चों को दीनी तालीम के अलावा दुनियावी तालीम भी दिलानी चाहिए। हम जब बच्चों को सही तालीम दिला पाएंगे, तभी वे लोग सही दिशा चुनकर अपना जीवन आगे बढ़ा पाएंगे। गलत संगत में पढ़कर वो अपना समाज व अपने परिवार का नाम बदनाम करने का काम करेंगे। मौलाना आकिल साहब ने आगे कहा कि हमें अपनी वोट व आधार कार्ड जरूर बनवाना चाहिए। ताकि वक्त जरूरत पर वह काम आ सके । मौलाना आकिल ने आगे कहा कि शादियों में फिजूल खर्चों से बचना चाहिए। डीजे शादियों में बजाना हराम है। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि औरतों का गैर मर्द के सामने व घर से बाहर बेपर्दा आना ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि हमें अपने पड़ोसियों से अच्छा व्यवहार करना चाहिए। मौलाना आकिल ने कहा कि इन सब बातों को लेकर जमीय- ए हिंद फिक्र मंद है। नगर पालिका परिषद चेयरमैन हाजी वाजिद हसन ,सभासद इलियास जंग , शहजाद, सुलेमान, रहबर, आसिफ, गुडडू, इरशाद, जावेद सहित कस्बे व देहात क्षेत्र से सैकड़ों लोग मौजूद रहे।