{"_id":"5ad24c8a4f1c1b350a8b48dc","slug":"201523731594-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूमधाम से मनाई गई बाबा साहब की जयंती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूमधाम से मनाई गई बाबा साहब की जयंती
Updated Sun, 15 Apr 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झिंझाना।
बाबा भीमराव आंबेडकर की जयंती के अवसर पर कस्बे के संत आशाराम इंटर कॉलेज राष्ट्रीय शिक्षा सदन इंटर कॉलेज के अलावा कस्बे के भाजपा नेताओं ने भी बाबा साहब को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
कस्बे के संत आशाराम इंटर कॉलेज में गणमान्य लोगों के अलावा कॉलेज स्टाफ ने बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण कर उनको श्रद्धा सुमन अर्पित किए। प्रधानाचार्य महेंद्र कुमार शर्मा ने उपस्थित जनों से बाबा साहब के जीवन से प्रेरणा लेने की अपील की है। साथ ही उनके आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करने को कहा है। इस मौके पर भोपाल सिंह, तरुण भारद्वाज, विपिन कुमार, विमल कौशिक, अंजाना, सायमा, आदि रहे। उधर, राष्ट्रीय शिक्षा सदन इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य प्रवीण कुमार ने बच्चों के समक्ष बाबा साहब के जीवन पर प्रकाश डाला। संचालन मुकेश कुमार ने किया है। वहीं, कस्बे के मोहल्ला ताड़वाला स्थित भाजपा नेता बिजेंद्र कश्यप के आवास पर बाबा साहब की जयंती मनाई गई। उधर गांव सिकंदरपुर स्थित मंदिर में भाजपा नेता मृगांका सिंह, विधायक तेजेंद्र निर्वाल सतेंद्र तोमर सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।