{"_id":"5abbe2ea4f1c1bcf1c8b4635","slug":"201522262762-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बार काउंसिल के लिए 329 अधिवक्ताओं ने डाले वोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बार काउंसिल के लिए 329 अधिवक्ताओं ने डाले वोट
Updated Thu, 29 Mar 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी बार काउंसिल के लिए 329 अधिवक्ताओं ने डाले वोट
कैराना (शामली)। उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के लिए कैराना बार भवन में जिले के 382 अधिवक्ताओं में से 329 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। बुधवार को कैराना स्थित बार भवन में यूपी बार काउंसिल के 25 सदस्यों के लिए पीठासीन अधिकारी यशपाल सिंह (जिला शासकीय अधिवक्ता मुजफ्फरनगर) की देखरेख में दो दिवसीय मतदान प्रक्रिया संपन्न हुई। जिले में कुल मतदाताओं की संख्या 382 हैं, जिनमें से कैराना सिविल कोर्ट कंपाउंड व तहसील अधिवक्ताओं के साथ-साथ कलक्ट्रेट शामली और ऊन तहसील मुख्यालय पर प्रैक्टिस करने वाले अधिवक्ता शामिल हैं। दो दिवसीय मतदान के अंतिम दिन बुधवार को 177 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इससे पूर्व मंगलवार को 152 अधिवक्ताओं ने मतदान किया था। इस दौरान सहायक पीठासीन अधिकारी डाक्टर जेबा जमील (डीजीसी रेवेन्यू मुजफ्फरनगर), रितु चौधरी (एडीजीसी फौजदारी), सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता तरुण गोयल, प्रशांत बालियान, जावेद अली, विजय पाल सिंह, अंजुम खान और संजय भटनागर के साथ-साथ स्टाफ सहायक के रूप में प्रवीण कुमार, मोहित कुमार व प्रवीण कुमार मौजूद रहे।