फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   पंजोखरा गांव की प्रधान चुनी गईं बिलकेश

पंजोखरा गांव की प्रधान चुनी गईं बिलकेश

Sat, 24 Feb 2018 11:44 PM IST
Updated Sat, 24 Feb 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
पंजोखरा गांव की प्रधान चुनी गईं बिलकेश
पंजोखरा गांव की प्रधान चुनी गईं बिलकेश
विज्ञापन

कांधला। पंजोखरा गांव के प्रधान पद के उपचुनाव में पूर्व प्रधान नीटू की भाभी बिलकेश विजयी घोषित हुई। कांधला ब्लाक कार्यालय पर मतगणना के दौरान सुरक्षा व्यवस्था काफी चौकस रही। शांतिपूर्ण माहौल में मतगणना संपन्न होने पर प्रशासन ने राहत की सांस ली।
शनिवार को सुबह आठ बजे कांधला ब्लाक कार्यालय पर पंजोखरा ग्राम प्रधान पद के उपचुनाव की मतगणना आरओ डाक्टर अजय कुमार की मौजूदगी में हुई। एक घंटे की मतगणना के बाद दोनों प्रत्याशी को मिले मतों की घोषणा की गई। मतगणना के दौरान बिलकेश को 1000 मत प्राप्त हुए, जबकि प्रतिद्वंद्वी प्रत्याशी प्रदीप को 333 मत प्राप्त हुए, जबकि 31 मत निरस्त हुए। इसके चलते बिलकेश को 667 मतों से विजयी घोषित किया गया। आरओ अजय कुमार ने बिलकेश को निर्वाचित प्रमाण पत्र दिया। इस दौरान सेक्टर मजिस्ट्रेट व लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता ललित अग्रवाल, खंड विकास अधिकारी आरके कुरील, अवर अभियंता दानिश कुमार मौजूद रहे। मतगणना के दौरान सुरक्षा के लिहाज से कांधला थाना प्रभारी निरीक्षक ओपी चौधरी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। गौरतलब है कि एक वर्ष पूर्व गांव पंजोखरा के प्रधान जयवीर पूर्व नीटू की हत्या हो गई थी, तब से ग्राम प्रधान पद रिक्त चल रहा था। वृहस्पतिवार को पंजोखरा गांव में मतदान हुआ था, जिसके बाद शनिवार को मतगणना होने पर परिणाम घोषित हो गया।
विज्ञापन

विकास कार्य कराना प्राथमिकता: बिलकेश
कांधला। गांव पंजोखरा की नवनिर्वाचित प्रधान बिलकेश ने बताया कि उनके देवर जयवीर उर्फ नीटू ने गांव में विकास कार्यों को कराने का जो सपना देखा था, उन्हें पूरा किया जाएगा। प्रधान बिलकेश ने कहा कि गांव में विकास कार्य कराना ही उनकी प्राथमिकता रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed