{"_id":"5a91a5f04f1c1b5e028b71ee","slug":"201519494640-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफाई कर्मचारियों की मांगों को लेकर ईओ को दिया ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफाई कर्मचारियों की मांगों को लेकर ईओ को दिया ज्ञापन
Updated Sat, 24 Feb 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली।
राष्ट्रीय वाल्मीकि क्रांतिकारी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष ने नगर के सफाई कर्मचारियों की मांगों को लेकर ईओ से मुलाकात की। उन्होंने सफाई कर्मचारियों की सात मांगों को लेकर ईओ लालचंद भारती को ज्ञापन सौंपते हुए जल्द से जल्द सभी समस्याएं पूूरी कराने की मांग की। उन्होंने संविदा कर्मचारी के मृतक होने पर उसकी एवज में उसी परिवार के कर्मचारी को संविदा में नियुक्त करने, स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत शामली स्वच्छ बनाने एवं प्रधानमंत्री के स्वच्छ भारत मिशन को सफल बनाने के लिए 150 कर्मचारियों की भर्ती करने, सभी सफाई कर्मचारियों को नगरपालिका परिषद की ओर से पहचान पत्र के रुप में परिचय कार्ड उपलब्ध कराने, सफाई कर्मचारियों के लिए नगर पालिका की ओर से मास्क, जूते, दस्ताने, सफाई यंत्र और वर्दी को समय पर उपलब्ध कराने, ठेका कर्मचारियों को वेतन बढ़ाए जाने व 177 कर्मचारियों को नियमित करते न हटाने आदि की मांग की।