{"_id":"5a2833254f1c1b74698c037c","slug":"201512583973-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीट बेल्ट ना लगाने वालों के काटे गए चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीट बेल्ट ना लगाने वालों के काटे गए चालान
Updated Wed, 06 Dec 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली।
बुधवार को उपसंभागीय परिवहन अधिकारी मुंशलाल ने चेकिंग अभियान चलाया। उन्होंने एसटी तिराहा, विजय चौक सहित कई जगह वाहनों की चेकिंग की। इस दौरान उन्होंने सीट बेल्ट ना लगाने वाले वाहन चालकों के चालान किए। इस दौरान करीब 136 वाहन चालकों का चालान किया। उन्होंने वाहन चालकों को सीट बेल्ट लगाने के प्रति निर्देश दिए। इसके अलावा हेलमेट ना लगाने वाले दुपहिया वाहन चालकों के भी चालान किए गए। इसके अलावा पुलिस ने भी नगर में चेकिंग अभियान चलाया। पूरा दिन यातायात पुलिस ने विजय चौक, फव्वारा चौक, धीमानपुरा फाटक तथा गुरुद्वारा तिराहे पर चेकिंग की और सीट बेल्ट ना लगाने वालों तथा हेलमेट ना लगाने वाले 192 वाहन चालकों के चालान किये। पुलिस और एआरटीओ की इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया। एआरटीओ मुंशीलाल ने बताया कि सीट बेल्ट और हेलमेट ना लगाने वाले वाहन चालकों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।