{"_id":"59ca9f544f1c1bcb538b4934","slug":"201506451284-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाट महासभा मनाएगी शहीद भगत सिंह की जयंती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाट महासभा मनाएगी शहीद भगत सिंह की जयंती
Updated Wed, 27 Sep 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। उत्तर प्रदेश जाट महासभा ने भगत सिंह का 110 वां जन्मदिवस मनाने का निर्णय लिया है। वहीं कार्यक्रम के दौरान सभी खाप चौधरियों का भी सम्मान करने का निर्णय लिया है। कार्यक्रम का आयोजन 28 सितंबर को आयोजित होगा।
मंगलवार को उत्तर प्रदेश जाट महासभा के अध्यक्ष धर्मवीर सिंह ने मोहल्ला हरदेव नगर में निवास स्थान पर प्रेसकांफ्रेंस की। जिसमें जाट महासभा के महासचिव सतपाल पहलवान ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान खाप व्यवस्था को सुदृृढ़ व सुलभ बनाने के लिए सभी खाप चौधरियों और जाट समाज के बुद्घिजीवियों से सुझाव लिया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन भैंसवाल रोड स्थित हरदेव नगर में 28 सितंबर को आयोजित होगा। उन्होंने सभी समाज के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि यूपी कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण, अति विशिष्ट अतिथि राज्यमंत्री मानव संसाधन मंत्रालय चौधरी सत्यपाल सिंह, कार्यक्रम अध्यक्ष भलेराम निर्वाल, विशिष्ट अतिथि ओम प्रकाश नरवाल, एसके वर्मा, रणवीर सिंह, शमशेर सिंह, अतिथि भाकियू राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत, विधायक तेजेंद्र निर्वाल मौजूद रहेंगे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष धर्मवीर सिंह निर्वाल ने की। इस दौरान वरिष्ठ उपाध्यक्ष आजाद चौधरी, कोषाध्यक्ष जगमेर सिंह, प्रेस सचिव नीरज नांगल, उपाध्यक्ष इंद्रपाल सिंह आदि मौजूद रहे।