{"_id":"59b58d374f1c1bf87f8b5a3f","slug":"201505070391-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान ने बैंक अधिकारियों पर लगाया कृषि कार्ड से पैसे निकालने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान ने बैंक अधिकारियों पर लगाया कृषि कार्ड से पैसे निकालने का आरोप
Updated Mon, 11 Sep 2017 01:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरोप लगाया
थानाभवन। शाखा प्रबंधक व कैशियर पर साठगांठ कर कृषि कार्ड खाते से पैसे निकालने का आरोप लगाया है। पीड़ित किसान ने थाने में तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की। थानाभवन क्षेत्र के गांव खेड़ागदाई निवासी पप्पू ने थाने में तहरीर दी कि थानाभवन की एक बैंक शाखा में कृषि क्रेडिट खाता खुला है। पीड़ित का आरोप है बैंक शाखा प्रबंधक व कैशियर ने धोखाधड़ी कर उसके खाते से 60 हजार रुपये निकालकर किसी दूसरे खाते में ट्रांसफर कर दिए है। मामले को लेकर जब पीड़ित ने बैंक शाखा पर संपर्क किया, तो आरोपियों ने पीड़ित को टरका दिया। मामले की शिकायत करने पर आरोपियों ने पीड़ित के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए पीडित को धमकाकर बैंक से बाहर निकाल दिया। पीडित पप्पू ने थानाभवन थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। थाना प्रभारी प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। हल्का इंचार्ज अनिल तेवतिया द्वारा मामले की जांच की जा रही है। जांच के उपरांत कार्रवाई की जाएगी।