{"_id":"595550704f1c1b3f0e8b47b7","slug":"201498763376-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जामुन तोड़ने के लिए छत पर चढ़ी महिला की गिरने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जामुन तोड़ने के लिए छत पर चढ़ी महिला की गिरने से मौत
Updated Fri, 30 Jun 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झिंझाना(शामली)। घर के आंगन में लगे पेड़ से जामुन तोड़ने के लिए अपने मकान की छत पर चढ़ी एक महिला संतुलन बिगड़ने के कारण नीचे गिर गई। परिजन महिला को अस्पताल ले गए, लेकिन वहां महिला को मृत घोषित कर दिया गया। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
गांव नौनांगली निवासी जयपाल कश्यप के घर के आंगन में जामुन का पेड़ है। बुधवार की शाम लगभग पांच बजे उसकी पत्नी करेशना (38) घर की छत की मुंडेर के पास खड़ी होकर पेड़ से जामुन तोड़ रही थी। अचानक संतुलन खराब हो गया और वह सिर के बल जमीन पर आ गिरी, जिसे गंभीर अवस्था में शामली के प्राईवेट चिकित्सक के यहां भर्ती कराया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत से उसके परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।