{"_id":"62c87ca9f5c74559454f7b24","slug":"20-thousand-reward-arrested-in-encounter-shamli-news-mrt5962258128","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस मुठभेड़ में 20 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, साथी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस मुठभेड़ में 20 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, साथी फरार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। थाना झिंझाना पुलिस व एसओजी ने ऊन तिराहे पर मुठभेड़ के बाद 20 हजार रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। इस दौरान उसका साथी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बदमाश के कब्जे से तमंचा, कारतूस, चोरी का तांबा और बाइक बरामद की है। गिरफ्तार बदमाश हरियाणा के विभिन्न थानों में दर्र्ज 249 मुकदमों में वांछित था। उस पर अधिकतर मामले चोरी के दर्ज बताए गए हैं।
एसएसपी अभिषेक ने बताया कि बृहस्पतिवार रात को एसओजी और थाना झिंझाना पुलिस ऊन तिराहे पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बाइक पर आ रहे दो बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस ने एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया जबकि उसका साथी फरार हो गया। उसकी तलाश में कांबिंग की गई, लेकिन वह पकड़ में नहीं आ सका। एसएसपी ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश का नाम राशिद पुत्र मोहब्बत अली निवासी गांव साल्हापुर थाना झिंझाना है। उसका फरार साथी आमिर पुत्र हुकमद्दीन उसके गांव का निवासी है।
पुलिस ने गिरफ्तार बदमाश के कब्जे से तमंचा, दो कारतूस, बाइक और चोरी का चार किलो तांबा बरामद किया है। एसएसपी ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश राशिद पर झिंझाना थाने पर एक मुकदमा दर्ज है जबकि आसपास के राज्य व जनपदों से जानकारी की गई तो उस पर हरियाणा के थाना असंद में 63, थाना निघडू में 62, थाना निशिग में 26, थाना मुनक में 26, थाना भुटाना में 26, थाना तरावड़ी में 19, थाना सदर में 15 और थाना कुंजपुरा में 09 मामलों समेत कुल 249 मुकदमे दर्ज हैं। इसके चलते हरियाणा पुलिस की तरफ से उस पर 20 हजार रुपये का इनाम घोषित था। उस पर अधिकतर चोरी के मामले दर्ज हैं। एसएसपी ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश का चालान कर दिया है।