{"_id":"634afdcba91c470f664d1516","slug":"20-days-circling-to-open-account-shamli-news-mrt609750599","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाता खुलवाने को काट रहे 20 दिन चक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाता खुलवाने को काट रहे 20 दिन चक्कर
विज्ञापन
खाता खुलवाने को काट रहे 20 दिन चक्कर
शामली, जलालाबाद। पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल ने डीएम से और मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत करते हुए कस्बे के पंजाब नेशनल बैंक और भारतीय स्टेट बैंक की व्यवस्था में सुधार की मांग की है। व्यापारियों का कहना है कि दोनों बैंकों में लोगों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
डीएम को ज्ञापन देते हुए व्यापारियों ने बताया कि कस्बे में अप्रैल 2021 में ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स को पंजाब नेशनल बैंक में विलय कर दिया गया था। दो बैंक का विलय होने के कारण पंजाब नेशनल बैंक में ग्राहकों की संख्या बहुत बढ़ गई। अब स्थिति यह है कि पंजाब नेशनल बैंक में खाता खुलवाने के लिए लोगों को 20-20 दिन के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। केवाईसी कराने के लिए भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बैंक में निरक्षर लोगों के लिए कोई व्यवस्था नहीं है। लगातार ग्राहक बढ़ने के बावजूद बैंक में पर्याप्त स्टाफ मौजूद नहीं रहता। बैंक के सीसीटीवी कैमरे आए दिन खराब पड़े रहते हैं।
कस्बे के भारतीय स्टेट बैंक का हाल भी कुछ ऐसा ही है। यहां भी ग्राहकों की संख्या बढ़ने के कारण व्यवस्थाएं धड़ाम हो गईं हैं। दोनों बैंकों में दलालों का खूब बोलबाला है। व्यापारियों ने बैंकों की व्यवस्था को सुधारने के लिए कठोर कदम उठाने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में माजिद मलिक, राशिद चौधरी, सत्यपाल सिंह पाल, मोहम्मद हामिद, राहुल शर्मा, विनीत कुमार, असलम मंसूरी, रजनीश, विनोद कुमार सहित कई लोग मौजूद रहे।