फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   20.78 percent vaccination in the district

जिले में 20.78 प्रतिशत हुआ टीकाकरण

Tue, 04 May 2021 11:16 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 04 May 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
20.78 percent vaccination in the district
जिले में 20.78 प्रतिशत हुआ टीकाकरण
विज्ञापन

शामली/कैराना। जिले में कोरोनारोधी वैक्सीन का टीकाकरण अभियान धीमी गति से चल रही है। मंगलवार को जिले में लक्ष्य के सापेक्ष 20.78 प्रतिशत टीकाकरण हुआ। 4500 के लक्ष्य के सापेक्ष 935 लोगों को वैक्सीन के टीके लगाए गए।

जिले में कोरोना के खिलाफ चल रहे अभियान में 29 बूथों पर टीकाकरण किया जा रहा है। इनमें रेलवे अस्पताल, कुड़ाना सीएचसी, पीएचसी बनत, पीएचसी लांक और पीएचसी सिलावर में कोवैक्सीन के टीके लगाए जा रहे हैं, जबकि जिला अस्पताल व सीएचसी शामली समेत 24 बूथों पर कोविशील्ड वैक्सीन के टीके लगाए गए। सभी 29 बूथों पर 4500 लोगों को टीके लगाने का लक्ष्य रखा गया था, जिनमें 672 लोगों ने पहली डोज का टीका लगवाया, जबकि 263 लोगों को दूसरी डोज के टीक लगे हैं। इस तरह से कुल 935 लोगों को टीके लगाए गए। इस तरह से जिले में लक्ष्य के सापेक्ष 20.78 प्रतिशत टीकाकरण हुआ है। टीकाकरण में 105 वॉयल खर्च हुई है। सीएमओ डॉ. संजय अग्रवाल ने बताया कि 45 वर्ष से अधिक उम्र के 142984 लोगों को टीके लगाने का लक्ष्य रखा गया है, जिनमें अब तक 56838 लोगों को पहली डोज का टीका लगाया गया, जो लक्ष्य का 39.75 प्रतिशत है। इस आयु वर्ग के 10977 लोगों ने दूसरी डोज का टीका लगवाया है। कैराना में ब्लाक कार्यक्रम प्रबंधक अतुल गर्ग ने बताया कि मंगलवार को कैराना सीएचसी पर 17 लोगों को कोरोना वैक्सीन का टीका लगाया गया। इसके अलावा पीएचसी भूरा पर 26, पीएचसी कंडेला पर 14, पीएचसी डुंडुखेड़ा पर 16 व पीएचसी ऊंचागांव पर 20 लोगों को टीके लगाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed