{"_id":"60903d3b8ebc3e246b0d89e5","slug":"20-60-percent-vaccination-in-the-district-shamli-news-mrt53695624","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में 20.60 प्रतिशत हुआ टीकाकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में 20.60 प्रतिशत हुआ टीकाकरण
विज्ञापन
जिले में 20.60 प्रतिशत हुआ टीकाकरण
शामली। जिले में कोरोनारोधी वैक्सीन का टीकाकरण अभियान गति नहीं पकड़ रहा है। सोमवार को जिले में लक्ष्य के सापेक्ष 20.60 प्रतिशत टीकाकरण हुआ। 4500 के लक्ष्य के सापेक्ष 927 लोगों को वैक्सीन के टीके लगाए गए।
जिले में 29 बूथों पर टीकाकरण किया गया। इनमें रेलवे अस्पताल, कुड़ाना सीएचसी, पीएचसी बनत, पीएचसी लांक और पीएचसी सिलावर में कोवैक्सीन के टीके लगाए गए, जबकि जिला अस्पताल व सीएचसी शामली समेत 24 बूथों पर कोविशील्ड वैक्सीन के टीके लगाए गए। सभी 29 बूथों पर 4500 लोगों को टीके लगाने का लक्ष्य रखा गया था, जिनमें 712 लोगों ने पहली डोज का टीका लगवाया, जबकि 215 लोगों को दूसरी डोज के टीके लगे हैं। इस तरह से कुल 927 लोगों को टीके लगाए गए। इस तरह से जिले में लक्ष्य के सापेक्ष 20.60 प्रतिशत टीकाकरण हुआ है। टीकाकरण में 102 वॉयल खर्च हुई है। सीएमओ डॉ. संजय अग्रवाल ने बताया कि 45 वर्ष से अधिक उम्र के 142984 लोगों को टीके लगाने का लक्ष्य रखा गया है, जिनमें अब तक 56116 लोगों को पहली डोज का टीका लगाया गया, जो लक्ष्य का 39.28 प्रतिशत है। इस आयु वर्ग के 10714 लोगों ने दूसरी डोज का टीका लगवाया है।