{"_id":"61afb09eb8d65a177c226519","slug":"2-82-lakh-people-did-not-get-protection-vaccine-shamli-news-mrt5680649121","type":"story","status":"publish","title_hn":"2.82 लाख लोगों को नहीं लगा सुरक्षा का टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
2.82 लाख लोगों को नहीं लगा सुरक्षा का टीका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
2.82 लाख लोगों को नहीं लगा सुरक्षा का टीका
शामली। देश में कोरोना के नए स्वरूप ओमिक्रॉन की दस्तक को लेकर तीसरी लहर की आशंका बन गई है। तीसरी लहर से बचाव के लिए सरकार 18 साल से अधिक आयु के सभी लोगों को शत प्रतिशत कोरोनारोधी टीके लगाने पर जोर दे रही है। जनपद में अभी तक लक्ष्य के सापेक्ष 70.41 प्रतिशत लोगों को पहली और 44.94 प्रतिशत लोगों को दूसरी डोज का टीका लगा है। इस तरह से जिले में अभी भी बड़ी संख्या में लोग टीके से वंचित हैं।
जनपद में 16 जनवरी को कोरोनारोधी टीकाकरण अभियान शुरू हुआ था। टीकाकरण की रफ्तार धीमी चलने के कारण जिले में बड़ी संख्या में लोग टीके से वंचित हैं। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक जिले में 18 साल से अधिक आयु के 953651 लोगों को टीके लगाने का लक्ष्य रखा गया था। अब तक 67,1502 लोगों को टीके लगे हैं जो लक्ष्य का 70.41 प्रतिशत हैं। अभी जिले में 28,2149 लोगों को टीके की पहली डोज नहीं लगी है, यानी लक्ष्य के सापेक्ष एक तिहाई लोग अभी टीके से वंचित हैं। दूसरी डोज की बात करें तो अभी तक 30,1767 लोगों को टीका लगा है।
इस तरह से देखा जाए तो लक्ष्य के सापेक्ष 65,1884 लोग टीके की दूसरी डोज से वंचित हैं। पहली डोज के मुकाबले दूसरी डोज का टीकाकरण 44.94 प्रतिशत ही हो पाया है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. राजकुमार सागर ने बताया कि कोरोनारोधी टीकाकरण के लिए मेगा कैंप लगाए जा रहे हैं। लोगों को टीका लगाने के लिए जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
7785 लोगों को लगे टीके
शामली। जिले में 66 बूथों पर मंगलवार को कोरोनारोधी टीकाकरण किया गया। सभी बूथों पर 15,500 लोगों को टीके लगाने का लक्ष्य रखा गया था। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने बताया कि 2749 लोगों को पहली डोज और 5036 लोगों को दूसरी डोज का टीका लगा है। इस तरह से जिले में 7785 लोगों को टीके लगे हैं जो लक्ष्य का 50.23 प्रतिशत है। टीकाकरण में वैक्सीन की 766 वॉयल खर्च हुई हैं।