फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   2.41 percent increase in turnout compared to 2017 assembly elections

2017 विधानसभा चुनाव के मुकाबले 2.41 फीसदी मतदान बढ़ा

Fri, 11 Feb 2022 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Feb 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
2.41 percent increase in turnout compared to 2017 assembly elections
2017 विधानसभा चुनाव के मुकाबले 2.41 फीसदी मतदान बढ़ा
विज्ञापन

शामली। जिले कैराना, शामली और थानाभवन विधान चुनाव में मतदाताओं ने वोटिंग का पिछले सालों का रिकार्ड तोड़ दिया। पिछले चुनाव की अपेक्षा इस बार 2.41 प्रतिशत से ज्यादा वोटिंग हुई। कैराना विधानसभा 73.22 प्रतिशत मतदान के साथ जिले में सबसे आगे है। दूसरे नंबर पर थानाभवन विधान सभा के मतदाताओं ने 68.05 प्रतिशत और शामली विधानसभा 67.33 प्रतिशत वोटिंग पर सिमट गए। जिले के वोटिंग प्रतिशत इस बार 2.41 प्रतिशत से बढ़ गया।

कैराना में विधानसभा चुनाव भाजपा के पूर्व सांसद हुकुम सिंह की बेटी मृंगाका सिंह, थानाभवन विधानसभा सीट पर प्रदेश के गन्ना मंत्री सुरेश राणा, शामली से भाजपा विधायक तेजेंद्र निर्वाल प्रत्याशी है। मृंगाका सिंह का मुकाबला सपा विधायक नाहिद हसन और प्रदेश के गन्ना मंत्री सुरेश राणा का मुकाबला गठबंधन प्रत्याशी अशरफ अली से हैं। शामली विधानसभा में भाजपा विधायक तेजेंद्र निर्वाल का गठबंधन प्रत्याशी प्रसन्न चौधरी से कड़ा मुकाबला है। कोहरे के बावजूद विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण के मतदान के दौरान शामली विधानसभा सीट पर वोटिंग करने करने के लिए लाइन में लगे रहे। सुबह 9 बजे तक के मतदान में शामली विधानसभा के मतदाताओं ने कैराना, थानाभवन विधानसभा के मतदाताओं को पीछे छोड़ दिया। शामली विधानसभा के मतदाताओं ने 10.33 प्रतिशत वोट डाले। जबकि कैराना विधानसभा में 9.75 प्रतिशत और थानाभवन विधानसभा के 10 प्रतिशत मतदाता वोट डाल पाए। कोहरा छंटने के बाद थानाभवन विधानसभा के मतदाताओं आगे बढ़ गए। 11 बजे तक यहां 22.32 प्रतिशत मतदान हुआ। शामली विधानसभा के मतदाता 18 प्रतिशत और कैराना विधान सभा के मतदाता 21.5 प्रतिशत मतदाता वोट डाल पाए। दोपहर एक बजे तक के मतदान में कैराना विधानसभा के मतदाताओं ने उत्साह दिखाते हुए 40.5 प्रतिशत मतदान कर दिया। दूसरे नंबर पर थानाभवन विधानसभा के मतदाता रहे। यहां ने 38.78 प्रतिशत मतदान हुआ और शामली विधानसभा में 38.33 प्रतिशत रहा। तीन बजे तक शामली विधानसभा में 48.33, कैराना विधानसभा के 51.5 प्रतिशत और थानाभवन विधानसभा में 46.75 प्रतिशत प्रयोग कर पाए। शाम पांच बजे तक कैराना विधानसभा के मतदाता 65.25 प्रतिशत और थानाभवन विधानसभा के मतदाता 59.82 प्रतिशत और शामली विधान सभा के मतदाता सिर्फ 57.93 प्रतिशत वोटिग पर पिछड़ गए। आखिर के चरण में कैराना विधानसभा के मतदाताओं ने 73.22 प्रतिशत वोटिंग करते हुए शामली और थानाभवन विधानसभा को पीछे छोड़ दिया। थानाभवन विधानसभा क्षेत्र के मतदाता 68.05 प्रतिशत और शामली विधानसभा के मतदाता सिर्फ 67.33 प्रतिशत वोटिंग हुई है। गौरतलब तथ्य है कि वर्ष 2017 में विधानसभाचुनाव में 67.12 प्रतिशत मतदान हुआ था। जिसमे कैराना 69.36 प्रतिशत, थानाभवन विधानसभा 65 प्रतिशत और शामली विधानसभा में 67 प्रतिशत वोट पड़े थे। जबकि वर्ष 2012 विधानसभा चुनाव में 61प्रतिशत मतदान हुआ था। इसबार रिकार्ड तोड मतदान होने से 2.41 प्रतिशत मतदान बढ़ गया है।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव 2022 का वोट प्रतिशत
1. शामली 67.33 प्रतिशत
2. थानाभवन 68.05 प्रतिशत
3. कैराना 73.22 प्रतिशत
विधानासभा वर्ष 2017 में वोट प्रतिशत
विधानसभा- कुल वोटिग प्रतिशत
1- शामली 67 प्रतिशत
2- थानाभवन 65 प्रतिशत
3- कैराना 69.36 प्रतिशत
कुल 67.12 प्रतिशत
लोक सभा उप चुनाव 2019 का विधानसभा वार वोटिंग प्रतिशत
विधानसभा वोटिंग प्रतिशत
1- शामली 50.66
2- थानाभवन 53.06
3- कैराना 59.56
योग 54.06
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed