फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   महिला ने एसपी से निष्पक्ष कार्रवाई की लगाई गुहार

महिला ने एसपी से निष्पक्ष कार्रवाई की लगाई गुहार

Sat, 13 Apr 2019 11:43 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Apr 2019 11:43 PM IST
विज्ञापन
महिला ने एसपी से निष्पक्ष कार्रवाई की लगाई गुहार
महिला ने न्याय की गुहार लगाई
विज्ञापन

शामली। हरियाणा के पानीपत निवासी महिला ने एसपी अजय कुमार को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया कि दो अप्रैल को कैराना थानाक्षेत्र के गांव मलकपुर निवासी उसके भांजे व उसके साथियों का कुछ युवकों के साथ पानीपत में विवाद हो गया था। आरोपियों ने लाठी डंडों व रॉड से हमला कर कर उसके भांजे और उसके साथियों को घायल कर दिया था। इस घटना की रिपोर्ट पानीपत के थाना चांदीनगर में दर्ज कराई गई है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। पीड़िता के मुताबिक इस केस की पैरवी उनके पति और भाई कर रहे हैं। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी पक्ष ने उन पर फैसले का दबाव बना रहे हैं। फैसला करने से इंकार करने पर आरोपी पक्ष ने एक युवती की तरफ से उनके पति और भाई के खिलाफ नौकरी का झांसा देकर शामली क्षेत्र में लाकर सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए शामली कोतवाली में तहरीर दी है। युवती ने घटना भी सात दिन पहले की बताई है। पीड़िता ने एसपी को घटना वाले दिन की वीडियो क्लिप दिखाते हुए बताया कि उस समय उनके पति पानीपत अस्पताल में मौजूद थे, जबकि उनका भाई किसी काम से कहीं गया हुआ था। पीड़िता ने एसपी से निष्पक्ष कार्रवाई कर न्याय की गुहार लगाई। एसपी ने शामली कोतवाली प्रभारी को इस मामले की जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। कोतवाली प्रभारी सुभाष सिंह राठौर ने बताया कि इस मामले की जांच की जा रही है। अभी कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed