फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   जर्जर भवन की मरम्मत के बाद पोलिंग बूथ वापस शिफ्ट कराने की मांग

जर्जर भवन की मरम्मत के बाद पोलिंग बूथ वापस शिफ्ट कराने की मांग

Fri, 08 Mar 2019 11:32 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Mar 2019 11:32 PM IST
विज्ञापन
जर्जर भवन की मरम्मत के बाद पोलिंग बूथ वापस शिफ्ट कराने की मांग
कैराना। शुक्रवार को वार्ड संख्या-7 की महिला सभासद के पुत्र मोहम्मद दानिश के नेतृत्व में वार्ड के अंतर्गत आने वाले मोहल्ला दरबारकलां एवं दरबारखुर्द के लोग तहसील मुख्यालय पहुंचे। उन्होंने बताया कि उनके वार्ड में पोलिंग बूथ संख्या- 290, 291 व 292 प्राथमिक विद्यालय दरबारकलां में लगते थे, लेकिन स्कूल का भवन जर्जर होने के कारण पिछले चुनाव में उन्हें पब्लिक इंटर कॉलेज व इस्लामी मदरसे में शिफ्ट कर दिया गया था। बताया कि विद्यालय का भवन की मरम्मत हो चुकी है, जहां पर तीनों बूथों को लगाया जाना जनहित में आवश्यक है। उन्होंने एसडीएम को ज्ञापन देकर समस्या के समाधान कराए जाने की मांग की है। डीएम को भी ज्ञापन की प्रति प्रेषित कर दी है। मौके पर अकरम, हमीद, हारून, नसीम, वसीम, नवाब, बिलाल, मसरूफ, दानिश, इरफान, अनीस आदि मौजूद रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed