फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   शहीदों के परिजनों की मदद के लिए उठे हाथ

शहीदों के परिजनों की मदद के लिए उठे हाथ

Fri, 08 Mar 2019 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Mar 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
शहीदों के परिजनों  की मदद के लिए उठे हाथ
शामली। शहीदों के परिवार की सहायता के लिए करौदा महाजन के ग्रामीणों ने 49 हजार की धनराशि प्रधानमंत्री राहत कोष के नाम धनराशि सेंट्रल बैंक आफ इंडिया में जमा कराई है। बृहस्पतिवार को मुजफ्फरनगर जिले के करौदा महाजन गांव की प्रधान रीतू के नेतृत्व में सेंट्रल बैंक आफ इंडिया शामली में 49 हजार 300 रुपये की धनराशि इकट्ठा करके प्रधानमंत्री राहत कोष में जमा कराई है। ग्रामीणों का कहना है कि इस धनराशि से पुलवामा में शहीद हुए जवानों के परिजनों की मदद की जा सकेगी। मौके पर डॉ. राजपाल सिंह, नरसिंह, श्रीपाल सिंह, सतपाल सिंह, सतेंद्र, धर्मपाल सिंह, संजीव, रमाकांत, मास्टर सतवीर सिंह, राजेंद्र सिंह, महीपाल, ओमकार सिंह, ओमप्रकाश, लाला कालू राम, नरेंद्र, सुरेंद्र फौजी, कृष्णपाल सिंह आदि ग्रामीण शामिल रहे।
विज्ञापन


गरीब कन्याओं की शादी के लिए मदद की
शामली। श्रीराम वेलफेयर सोसाइटी द्वारा गरीब लोगों की कन्याओं के शादी के लिए मदद का हाथ बढ़ाया है। गुर्जरहेड़ी गांव निवासी संतोष देवी रंगाना निवासी दिलीप के यहां शादी में एक बैड व अलमारी भेंट की गई। संस्था अभी तक 15 गरीब परिवारों की शादी में मदद कर चुकी है। गरीब परिवार कन्या में मदद करने वालों में अविनाश त्यागी, विनीत देशवाल, संजय शास्त्री, अरविंद कुमार, अतुल शर्मा, शिवम त्यागी, सुरेंद्र, दीपक सैनी, नितिन कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed