फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   सीएमओ कार्यालय पर संविदा कर्मचारियों का धरना जारी

सीएमओ कार्यालय पर संविदा कर्मचारियों का धरना जारी

Tue, 29 Jan 2019 12:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jan 2019 12:11 AM IST
विज्ञापन
सीएमओ कार्यालय पर संविदा कर्मचारियों का धरना जारी
सीएमओ कार्यालय पर धरना जारी
विज्ञापन

शामली। उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के अधिकारियों और कर्मचारियों का धरना सीएमओ कार्यालय पर आठवें दिन भी जारी रहा। कर्मचारियों ने मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी है। प्रदेशीय आह्वान पर 21 जनवरी से उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संविदा कर्मचारी संघ के करीब 140 अधिकारी और कर्मचारी कार्य बंद कर सीएमओ कार्यालय पर धरने पर हैं। संविदा कर्मचारी समान वेतन समान काम, स्वास्थ्य सेवाओं में संविदा पर कार्यरत कर्मियों को नियमित करने समेत कई मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। अधिकारियों और कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होती तब तक उनका प्रदर्शन जारी रहेगा। इस अवसर पर डाक्टर हुमायूं खान, डाक्टर विवेक, शबी आजम, ममता चौधरी, कुलदीप कुमार, डाक्टर शाइस्ता, डाक्टर शौर्य मलिक, आनंद सरोही, जरीफ अहमद, संगीत शर्मा, बबली यादव, रूपेंद्र आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed