{"_id":"5c40c1e4bdec224e1b7f565d","slug":"191547747812-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिलखनी के किसानों ने की मंत्री से मुलाकात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिलखनी के किसानों ने की मंत्री से मुलाकात
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थानाभवन। मुजफ्फरनगर जिले के गांव पिलखनी के किसानों ने गन्ना विकास राज्य मंत्री से मुलाकात कर अपने गांव का अलग इंडेंट करवाने की मांग की है। मंत्री ने किसानों की मांगों पर शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
बृहस्पतिवार को पिलखनी के किसान अपनी मांगों को लेकर पहले शुगर मिल पहुंचे। वहां जीएम से मुलाकात नहीं होने पर किसानों ने कैंप कार्यालय पहुंचकर गन्ना विकास राज्य मंत्री सुरेश राणा के समक्ष अपनी समस्याएं रखीं। बताया कि उनका गांव थानाभवन के नजदीक है। जिला अलग होने के कारण उनकी गन्ना समिति कार्यालय रोहाना कस्बे में है और शुगर मिल थानाभवन में। उनकी गन्ना पर्चियां पास के ही कान्हाहेड़ी गांव में आती हैं। जिससे उन्हें कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उनके गांव में कोई गन्ना क्रय केंद्र नहीं है, इससे और भी दिक्कतें बढ़ गई हैं। इस दौरान किसानों ने गन्ना इंडेंट कान्हाहेड़ी से अलग करने, गांव में गन्ना क्रय केंद्र लगवाने की मांग की। मौके पर सुखबीर सिंह, ओमपाल सिंह, विनोद सिंह, राजबीर प्रधान, नरेश, राजेंद्र, सुभान, नीटू, रमेश आदि किसान शामिल रहे।