{"_id":"5c23c685bdec2256eb0d1811","slug":"191545848453-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों पर अपनी इच्छाएं न थोपे अभिभावक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों पर अपनी इच्छाएं न थोपे अभिभावक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बच्चों पर अपनी इच्छाएं न थोपें अभिभावक
थानाभवन। अर्पण पब्लिक स्कूल में सीबीएसई से संबद्ध स्कूलों की करियर गाइडेंस कार्यशाला में वक्ताओं ने बच्चों को उनकी पसंद का लक्ष्य चुनने की आजादी देने का सुझाव दिया।
बुधवार को सीबीएसई देहरादून के तत्वावधान में दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें जिले के तीस सीबीएसई विद्यालयों के अध्यापकों ने प्रतिभाग किया। सीबीएसई की प्रशिक्षक पूजा शर्मा ने करियर गाइडेंस विषय पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि समाज एवं अभिभावकों को बच्चों पर अपनी इच्छाएं थोपने के बजाए उनके मनपसंद लक्ष्य चुनने के लिए आजादी देनी चाहिए। अपने पसंदीदा क्षेत्र में किसी भी बच्चे की उन्नति करने की संभावना तुलनात्मक रूप से बहुत अधिक होती है। उन्होंने अध्यापकों से अनेक प्रकार की गतिविधियां संपन्न कराई और उनके माध्यम से छात्रों को प्रशिक्षित करने का आह्वान किया। प्रधानाचार्य मंदीप सैनी ने कार्यशाला में सभी अध्यापकों को आभार व्यक्त किया। इस मौके पर आशीष सैनी, जयविंदर सिंह, विजय कुमार, अंकित कुमार, सोनिया सैनी आदि का सहयोग रहा।