{"_id":"5c06c811bdec2241563e447a","slug":"191543948305-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ना समिति कार्यालय पर किसानों का हंगामा, नारे बाजी, कप्यूंटर खराब होने व अधिकारियो के न होने किसान भड़के","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ना समिति कार्यालय पर किसानों का हंगामा, नारे बाजी, कप्यूंटर खराब होने व अधिकारियो के न होने किसान भड़के
Updated Wed, 05 Dec 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। भैंसवाल-गोहरनी समेत कई गांव के किसानों ने शामली गन्ना सहकारी समिति पर कंप्यूटर खराब और अधिकारियों के न होने पर हंगामा कर नारेबाजी की।
मंगलवार को भैंसवाल-गोहरनी समेत कई गांव के किसानों ने शामली गन्ना सहकारी समिति पर पहुंचे। समिति कार्यालय पर सुबह से किसानों की लंबी लाइन लग गई। कंप्यूटर सिस्टम खराब होने से किसानों का गुस्सा बढ़ गया। किसानों ने अधिकारियों के मौजूद नहीं होने पर हंगामा कर दिया। आरोप लगाया कि डीएम और एसपी के आदेशों की भी गन्ना विभाग के अधिकारियों द्वारा अवहेलना की जा रही है। अधिकांश किसानों के अभी तक गन्ना पर्चियों नहीं भेजी गई हैं, जिसके लिए किसान अधिकारियों के कार्यालयों के चक्कर काट रहे हैं। गन्ना माफियाओं ने गन्ना सचिव से साठगांठ कर पर्चियां वितरित की गई हैं। मात्र कुछ ही गांवों के अलावा अभी तक गन्ना कलेंडर भी वितरित नहीं किया गया।
पूरे दिन गन्ना सचिव या बडे़ गन्ना अधिकारी अपने कार्यालय में नहीं पहुंचते हैं। कंप्यूटर खराब पडे़ हैं और कोई कर्मचारी अपने कार्यालय में आने को तैयार नहीं है। गन्ना विभाग के अधिकारियों से किसानों की बात होना कठिन हो गई है। इस अवसर पर जयपाल सिंह, उमेश प्रधान, नरेंद्र सिंह, सुधीर कुमार, हरेंद्र बहावड़ी, कपिल भैंसवाल, सुधीर कुमार आदि मौजूद रहे। सपा के वरिष्ठ नेता व राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधीर पंवार ने बताया कि सहायक गन्ना आयुक्त ने किसानों की समस्याओं को जल्द समाधान का आश्वासन दिया था। सपा गन्ना किसानों की लड़ाई लड़ेगी।