{"_id":"5bf3095bbdec2269a4150b66","slug":"191542654299-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्व शौचालय दिवस: आगनबाडी-आशाओ का हुआ सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्व शौचालय दिवस: आगनबाडी-आशाओ का हुआ सम्मान
Updated Tue, 20 Nov 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
कैराना। विश्व शौचालय दिवस पर ब्लाक कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में स्वच्छ गांव के प्रधान, स्वच्छता पर अच्छा कार्य करने वाली आंगनबाड़ी, एएनएम और आशाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विकास खंड कार्यालय में ब्लाक प्रमुख के पति गय्यूर अली, बीडीओ गोपाल कृष्ण चौधरी की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जगनपुर व बदलूगढ़ के स्कूली छात्रों ने स्वच्छता पर विचार व्यक्त किए। स्वच्छता भाषण प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वाले छात्रों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। ब्लाक क्षेत्र के साफ सफाई में अच्छा कार्य करने वाले गांवों के प्रधानों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, एएनएम व आशाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिला कोआर्डिनेटर सचिन कुमार, एडीओ पंचायत धर्म सिंह, ग्राम प्रधान सुरेंद्र सिंह जगनपुर, मुंशाद अली चौहान दभेड़ी खुर्द, सरवेज चौहान मन्ना माजरा, गोविंद चौहान ऊंचा गांव, मुनफेद बराला मौजूद रहे।