{"_id":"5b60aced4f1c1b923e8b46f9","slug":"191533062381-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार की टक्कर से ई-रिक्शा चालक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार की टक्कर से ई-रिक्शा चालक घायल
Updated Wed, 01 Aug 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थानाभवन। मोहल्ला लाल मस्जिद निवासी शमशाद ई-रिक्शा चलाता है। मंगलवार सुबह वह सवारी छोड़ने के लिए कादरगढ गांव गया था। करीब 11 बजे जब वह लौट रहा था। कृष्णा नदी पुल के पास पीछे से आए कार चालक ने उसे टक्कर मार दी। मौके पर इकट्ठा हुए राहगीरों ने घायल शमशाद को अस्पताल पहुंचाया।
मीट विक्रेताओं को पुलिस ने दी चेतावनी
थानाभवन। जिला प्रशासन की तरफ से कांवड़ यात्रा के दौरान मीट की दुकानें पूर्णत: बंद रखने का निर्देश दिया है। इसके बावजूद कस्बे में अभी तक मीट की दुकानें लगातार खुल रही है। पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार ने थाना प्रभारी को इस संबंध में कार्रवाई का निर्देश दिया था। इसके चलते मंगलवार को थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार और उपनिरीक्षक सुशील कुमार त्यागी ने टीम के साथ कस्बे में विभिन्न स्थानों पर निरीक्षण किया। इस दौरान कई दुकानें बंद मिली। पुलिस ने सभी दुकानदारों को चेतावनी दी है कि कांवड़ यात्रा के दौरान कोई व्यापारी मीट नहीं बेचेगा, यदि इसके बाद भी मीट बेचा तो कार्रवाई की जाएगी।
पांच किलो डोडा सहित आरोपी गिरफ्तार
थानाभवन। पुलिस ने सोमवार की रात गश्त के दौरान कृष्णा नदी पुल के पास से बाइक सवार एक युवक को गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से पांच किलो डोडा पोस्त बरामद हुआ। आरोपी दिलदार पुत्र हसन निवासी मोहल्ला नानू जलालाबाद के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मंगलवार को पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश करके जेल भेज दिया।