फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   असहायों की सेवा को सरिता ने अपनाया अनूठा तरीका

असहायों की सेवा को सरिता ने अपनाया अनूठा तरीका

Mon, 23 Apr 2018 11:17 PM IST
Updated Mon, 23 Apr 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
असहायों की सेवा को सरिता ने अपनाया अनूठा तरीका
थानाभवन (शामली)। गरीबों और असहायों की सहायता करने का उद्देश्य मन में होना चाहिए, फिर चाहे प्रयास छोटा ही क्यों न हो, लेकिन सराहनीय होता है। ऐसी ही हैं कस्बा थानाभवन की रहने वाली सरिता गर्ग, जो बाजार से पुराने कपड़े खरीदकर लाती हैं और उन्हें अपने हुनर से साफ-सुथरा तथा पहनने लायक बनाकर गरीबों, अनाथ बच्चों व बेसहारा बुजुर्गों को बांटती हैं।
विज्ञापन

सरिता कस्बे के एक माध्यम वर्गीय परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उनके पति कुलदीप गर्ग इलेक्ट्रिक सामान की दुकान करते हैं। इसके अलावा उनकी दो बेटी व एक बेटा है, जो पढ़ाई करते हैं। सरिता बताती हैं कि दस साल पूर्व उन्होंने समाज सेवा करने का फैसला लिया। इसके बाद वह सामाजिक संस्था प्रयास से जुड़ी। तब मन में विचार आया कि असहाय लोगों की सेवा किस रूप में की जाए। इसके बाद ही उन्होंने पुराने कपड़े खरीदने और उनके ठीक करके पहनने लायक बनाकर गरीबों में बांटना शुरू किया। 15 दिन में वह दिल्ली जाती हैं और वहां से पुराने कपड़े खरीदकर लाती हैं। कपड़ों को अनाथ, कुष्ठ व वृद्धाश्रम जाकर लोगों को बांटती हैं। इस कार्य के लिए घरेलू खर्च से बचाए पैसों का इस्तेमाल करती हैं। उम्मीद जताई कि है यह प्रयास अन्य लोगों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed