{"_id":"5a945a134f1c1ba32a8b9a18","slug":"191519671827-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एलम के नकुल ने अमृतसर में ताइक्वांडो में जीता गोल्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एलम के नकुल ने अमृतसर में ताइक्वांडो में जीता गोल्ड
Updated Tue, 27 Feb 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांधला
कस्बा एलम निवासी नकुल पंवार ने ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी ताइक्वांडो चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतकर परिवार और कस्बे का नाम रोशन किया है।
कस्बा एलम निवासी अमरपाल पंवार का पुत्र नकुल पंवार (24) अमृतसर यूनिवर्सिटी से बीएससी का छात्र है और ताइक्वांडो का खिलाड़ी है। 16 से 23 फरवरी तक अमृतसर यूनिवर्सिटी में आल इंडिया यूनिवर्सिटी ताइक्वांडो चैंपियनशिप आयोजित हुई। जिसमें देशभर से 160 यूनिवर्सिटी के खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के दौरान नकुल पंवार ने गोल्ड मेडल हासिल किया। इस प्रतिस्पर्धा के साथ नकुल का चयन विश्व यूनिवर्सिटी ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए हुआ है, जो जापान के टोक्यो शहर में आयोजित की जाएगी। नकुल ने गोल्ड मेडल जीतकर परिवार के साथ कस्बे और जिले का नाम रोशन किया है। एलम लौटने पर सोमवार को नकुल पंवार का स्वागत किया गया। परिवार के लोगों ने मिठाई बांटकर खुशी मनाई।