{"_id":"5a28333d4f1c1b69678c061e","slug":"191512583997-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवाचार परीक्षा में छात्र छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवाचार परीक्षा में छात्र छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा
Updated Wed, 06 Dec 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली । जनपद के सभी उच्च प्राथमिक स्कूलों में नवाचार परीक्षा का आयोजन किया गया। जिसमें जनपद के विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने परीक्षा में प्रतिभाग करते हुए अपने अंदर का ज्ञान अर्जित किया। जिसके बाद मेधावी छात्र जिला स्तर की परीक्षा में प्रतिभाग विजेता रहेंगे उन्हें सम्मानित किया जाएगा।
शासन के निर्देश पर परिषदीय स्कूलों में बच्चों का शैक्षिक स्तर जानने के लिए नवाचार परीक्षा आयोजित कराने के निर्देश दिए थे। जिसके बाद स्कूलों में विद्यालय स्तर की परीक्षा के 60 प्रतिशत अंक हासिल करने वाले बच्चों को ब्लाक स्तरीय परीक्षा में प्रतिभाग करना था। बुधवार को प्राथमिक स्तर के बाद उच्च प्राथमिक स्कूलों में ब्लाक स्तरीय परीक्षा आयोजित कराई गई। जिसमें सभी ब्लाकों में केवल 1,250 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा में प्रतिभाग किया। स्कूलों में सुबह दस बजे से तीन बजे तक अलग अलग विषयों की परीक्षा आयोजित हुई। जिसमें गणित, अंग्रेजी, विज्ञान, हिंदी, सामान्य ज्ञान और सुलेख की परीक्षा कराई गई। बीएसए चंद्रशेखर और खंड शिक्षा अधिकारियों ने स्कूलों में पहुंचकर परीक्षा का जायजा लिया और निष्पक्षता की जांच की। बीएसए चंद्रशेखर ने बताया कि ऐसी परीक्षाओं से बच्चों के अंदर पढ़ाई करने और मेहनत कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित होंगे। वहीं अच्छे अंक हासिल करने वाले बच्चों पर अधिक ध्यान देकर उन्हें कामयाब बनाया जा सके और कमजोर बच्चों की ओर भी ज्यादा ध्यान दिया जा सके। उन्होंने बताया कि ब्लाक स्तरीय परीक्षा में 70 प्रतिशत अंक हासिल करने वाले छात्र-छात्राएं जिला स्तर पर होने वाली परीक्षा में प्रतिभाग करेंगे। जिसके बाद जिला स्तर पर विजेता बनने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।