{"_id":"59c6aea94f1c1b17108b4ad2","slug":"191506193065-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक में मारुति कार ने मारी टक्कर, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक में मारुति कार ने मारी टक्कर, तीन घायल
Updated Sun, 24 Sep 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैराना।
कार और बाइक की भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार तीन युवक घायल हो गए। सूचना पर एंबुलेंस ने घायलों को शामली अस्पताल पहुंचाया।
शनिवार शाम साढ़े पांच बजे भूरा निवासी रिजवान, कुरबान व उनका एक रिश्तेदार बाइक से कैराना से गांव लौट रहे थे। भूरा रोड पर हरिश्चंद्र के बाग के पास कार ने उनकी बाइक में सीधी टक्कर मार दी। कार की टक्कर से तीनों बाइक सवार घायल होकर सड़क पर गिर गए। हादसे के बाद चालक वैन को मौके पर ही छोड़ कर फरार हो गया। सूचना पर 108 एंबुलेंस घायल कुरबान व उसके रिश्तेदार को शामली अस्पताल ले गई। दोनों घायलों को मेरठ रेफर कर दिया गया। वहीं, भूरा निवासी एक ग्रामीण घायल रिजवान को कैराना सरकारी अस्पताल लाया गया, जहां से गंभीर चोट के कारण उसे भी रेफर कर दिया गया। उधर, दो घायलों को शामली सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से उनको गंभीर हालत चलते मुजफ्फरनगर के लिए रेफर कर दिया गया।