फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   चिन्हित अवैध कब्जे हटवाने में गंभीरता बरतें

चिन्हित अवैध कब्जे हटवाने में गंभीरता बरतें

Wed, 26 Jul 2017 12:03 AM IST
Updated Wed, 26 Jul 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
चिन्हित अवैध कब्जे हटवाने में गंभीरता बरतें
अवैध कब्जे हटवाने में गंभीरता बरतें
विज्ञापन

ऊन। उपजिलाधिकारी ऊन दुष्यंत कुमार मौर्य ने अधिकारियों की बैठक के दौरान कहा कि तहसील क्षेत्र में जितने भी गांवों में सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे चिह्नित किए गए हैं, उन्हें तत्काल हटवाया जाए। यदि अवैध कब्जाधारी विरोध करता है, तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। इसके साथ ही गांवों में सर्वे करके ऐसे लोगों को चिह्नित करें, जो सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के पात्र हैं, लेकिन किन्हीं कारणों से उन्हें लाभ नहीं मिल पाया है। इस दौरान तहसीलदार अवधेश कुमार शर्मा, नायब तहसीलदार प्रवीण कुमार, समस्त कानूनगो और लेखपाल मौजूद रहे ।

ग्रामीण ने की एसडीएम से अभद्रता
ऊन। एसडीएम दुष्यंत कुमार मोर्य मंगलवार को तहसील में जन समस्या सुन रहे थे। इसी दौरान गांव पुरमाफी निवासी कृष्णपाल वहां पहुंचा और अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने लगा। एसडीएम ने पुलिस बुलवा ली और कृष्णपाल को ऊन चौकी पर भिजवा दिया। बाद में उसने माफी मांगी तथा भविष्य में ऐसी हरकत न करने की बात कही। जिस पर एसडीएम ने उसे छुड़वा दिया।
विज्ञापन


महिलाओं ने आवास बनवाने की मांग की
ऊन। गांव डेरा माजरा मानकपुर की कुछ महिलाओं ने मंगलवार को एसडीएम दुष्यंत कुमार मौर्य को प्रार्थना पत्र देकर प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने की मांग की। महिलाओं का कहना था कि वह गरीब है और वह कच्चे मकानों मेें रहती हैं। एसडीएम ने योजना का लाभ लेने के ऑनलाइन आवेदन करने के लिए कहा। मांग करने वाली महिलाओं में रानी, शीला, सुनीता, गुड्डी, रामबती और बबली आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिजली आपूर्ति दिलाने की मांग
ऊन। गांव भमेड़ी शाहपुर में विद्युत विभाग ने लाइन खिंचवा दी और ट्रांसफार्मर भी लगा दिया, लेकिन विद्युत आपूर्ति शुरू नहीं की गई। मंगलवार को ग्राम प्रधान के नेतृत्व में लोगों ने ऊन तहसील में पहुंचकर प्रदर्शन किया। एसडीएम से मुलाकात कर विद्युत आपूर्ति चालू कराने की मांग की। एसडीएम दुष्यंत कुमार मौर्य ने समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया है। प्रदर्शन करने वालों में ग्राम प्रधान मांगेराम, संजय कुमार, राहुल, शिवकुमार, अंकित, प्रवीण, सावन और बंटी आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed