फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   बाइक का संतुलन बिगड़ा, दंपती गंभीर घायल

बाइक का संतुलन बिगड़ा, दंपती गंभीर घायल

Sat, 17 Jun 2017 12:48 AM IST
Updated Sat, 17 Jun 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
बाइक का संतुलन बिगड़ा, दंपती गंभीर घायल
शामली।
विज्ञापन

पानीपत निवासी रविंद्र शुक्रवार को पत्नी पंकज तथा तीन साल की बेटी के साथ अपनी ससुराल जसोई नंगला थाना तितावी (मुजफ्फरनगर) जा रहा था। मेरठ करनाल हाईवे पर टिटौली के पास उसकी बाइक का टायर फट गया। इससे संतुलन बिगड़ गया और बाइक डिवाइडर से टकरा कर गिर गई। हादसे में दंपति गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि बच्ची को भी चोटें आई। हादसा के बाद भीड़ एकत्र हो गई। राहगीरों ने सूचना देकर 108 एंबुलेंस बुलवाई, जिसके बाद उन्हें शामली के सीएचसी में लाया गया। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत के चलते घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

ट्रक पलटा, चालक घायल
शामली। ट्रक चालक शहजाद अनाज से भरे ट्रक को लेकर करनाल जा रहा था। बताया जाता है कि जैसे ही काबड़ौत पुल के पास पहुंचा तो अचानक ट्रक पलट गया। हादसे में ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


पुलिस ने किया पैदल मार्च
फोटो...
शामली। कोतवाली शामली पुलिस ने शुक्रवार रात सुरक्षा के लिहाज से शहर के सराफा बाजार में पैदल गश्त की। सराफा व्यापारियों से उनकी दुकान पर तैनात कर्मचारियों के बारे में जानकारी करने के साथ ही दुकानों के बाहर सुरक्षा की दृष्टि से सीसीटीवी लगवाने की सलाह दी। कोतवाली प्रभारी सतीश राय ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर पैदल गश्त कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed