{"_id":"593ee25f1126f41e768b45aa","slug":"191497293407-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट लगने से युवक की मौत, परिवार में कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट लगने से युवक की मौत, परिवार में कोहराम
Updated Tue, 13 Jun 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करंट लगने से युवक की मौत
जलालाबाद। कस्बा जलालाबाद के मोहल्ला खटीकान निवासी युवक की नलकूप में नहाते समय करंट लगने से मौत हो गई। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
मोहल्ला खटीकान निवासी ओमप्रकाश भगत का बेटा कालूराम (19) बढ़ई था। सोमवार दोपहर वह ग्राम मुंडेट में काम करने के लिए गया था। वहां से लौटते समय रास्ते में नलकूप पर रुक कर कालूराम नहाने लगा। नलकूप के पानी में करंट उतरने पर कालूराम की मौके पर ही मौत हो गई। उसका शव घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। उधर, आसपास के दुकानदारों ने अपनी दुकान बंद कर पीड़ित के घर पहुंचकर सांत्वना दी। इस दौरान डॉक्टर देवेंद्र आर्य, डॉक्टर सुनील कुमार, डॉक्टर संजीव पाल, पूर्व चेयरमैन जहीर मलिक, चेयरमैन के पति अशरफ खान, बोबी शर्मा, हरिओम उपाध्याय, राधेश्याम, सुनील पाल, अनिल पंवार, पद्म सिंह पंवार आदि मौजूद रहे।