फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   टीकाकरण का डाटा अब होगा आनलाइन फीड

टीकाकरण का डाटा अब होगा आनलाइन फीड

Thu, 16 May 2019 11:43 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 16 May 2019 11:43 PM IST
विज्ञापन
टीकाकरण का डाटा अब होगा आनलाइन फीड
टीकाकरण का डाटा अब होगा आनलाइन फीड
विज्ञापन

कैराना। नवजात शिशु और गर्भवती महिलाओं को लगाए जाने वाले टीके का डाटा अब आनलाइन फीड किया जाएगा। इसके लिए शासन ने ब्लाक की 16 एएनएम को टेबलेट वितरित किए। बाकी एएनएम को भी जल्द ही टेबलेट दिए जाएंगे।

बृहस्पतिवार को कैराना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर सीएमओ डाक्टर संजय भटनागर की मौजूदगी में कैराना ब्लाक की 16 एएनएम को टेबलेट वितरित किए गए, ताकि एएनएम अपने अपने क्षेत्र में नवजात शिशुओं और गर्भवती महिलाओं के टीकाकरण का डाटा आनलाइन फीड कर सके। इस अवसर पर एसीएमओ डाक्टर सफल कुमार, डीसीपीएम फईम अहमद, ब्लाक कार्यक्रम प्रबंधक अतुल गर्ग, बीसीपीएम आरीश खान व राजनारायण दूबे मौजूद रहे। कैराना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधीक्षक डाक्टर भानू प्रकाश ने बताया कि शासन द्वारा ब्लाक की 16 एएनएम को टेबलेट दिए गए है। पहले एएनएम को टीकाकरण का रिकार्ड कागजों में रखना पड़ता था। अब टेबलेट के माध्यम से एएनएम टीकाकरण का डाटा आनलाइन फीड करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed