{"_id":"5cb22896bdec2214492aa254","slug":"181555179670-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीराम नवमी पर्व श्रद्धा के साथ मनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीराम नवमी पर्व श्रद्धा के साथ मनाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीराम नवमी पर्व श्रद्धा के साथ मनाया
जलालाबाद। कस्बे के पंजाबी सतसंग भवन कटहरा चौक में श्रीराम नवमी पर्व श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर श्रीरामचरित मानस का पाठ संपन्न हुआ। कथा व्यास पंडित राधेश्याम शर्मा का श्रद्धालुओं ने व्यास पीठ पर व्यास पूजन किया। प्रात: सामूहिक रूप से हवन यज्ञ पंडित अमित शास्त्री, मुकेश शास्त्री द्वारा कराया गया। स्वामी रामदेव के सानिध्य मे सत्संग प्रवचन हुआ । सुंदरकांड समिति के भजन गायकों ने भजनों के माध्यम से भक्ति रस की गंगा बहाई।
महंत स्वामी रामदेव महाराज वृन्दावन ने कहा कि भगवान की भक्ति ही मानव का कल्याण करती है। भगवान श्रीराम ने अयोध्या मे जन्म लेकर दुष्टों का संहार किया। भक्ति से भक्तों का उद्धार किया और अधर्म का नाश कर धर्म की स्थापना की। कार्यक्रम का संचालन अवनीश भगत ने किया। भगवान की महाआरती के साथ भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में जगदीश नारंग, पप्पु नारंग, मुरारी लाल, मदन आहुजा, हरिओम, महेश नायक, जगदीश कश्यप, प्रदीप कश्यप, रोमील मित्तल, रोबिन वालिया, रामकुमार, शिवकुमार आदि मौजूद रहे।
--
ब्रजभूषण, संजीव शर्मा