फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   बंद कमरे में कार्यकर्ताओं का मन टटोल गए पर्यवेक्षक

बंद कमरे में कार्यकर्ताओं का मन टटोल गए पर्यवेक्षक

Wed, 06 Mar 2019 11:40 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Mar 2019 11:40 PM IST
विज्ञापन
बंद कमरे में कार्यकर्ताओं का मन टटोल गए पर्यवेक्षक
बंद कमरे में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का मन टटोल गए पर्यवेक्षक
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शामली । कांग्रेस ने कैराना लोकसभा सीट पर प्रत्याशी चयन की कार्रवाई तेज कर दी है। पार्टी के पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी ज्योतिरादित्य सिंधिया के सचिव राना गोस्वामी ने बुधवार को शामली पहुंचकर का बंद कमरे में पार्टी कार्यकर्ताओं का मन टटोला। कैराना लोकसभा सीट से कई लोगों ने दावेदारी पेश की है।
कांग्रेस पार्टी के पर्यवेक्षक के तौर पर पहुंचे पार्टी के सचिव राना गोस्वामी ने शहर की रेलवे रोड स्थित अग्रवाल धर्मशाला में पहुंचकर कार्यकर्ताओं से बात की। शहर कांग्रेस पदाधिकारियों, जिला महिला कांग्रेस, विभिन्न ब्लॉक अध्यक्षों जिला युवा प्रकोष्ठ, जिला सेवा दल,युुवा, आदि प्रकोष्ठों के अध्यक्ष आदि पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं का मन टटोला।
विज्ञापन

पर्यवेेक्षक एक कमरे में बैठ गए और उन्होंने एक एक करके ब्लॉक वार कार्यकर्ताओं को बुलाया। इसके बाद शहर इकाईयों और फिर पार्टी के पदाधिकारियों को बुलाकर बात की। करीब तीन घंटे तक उन्होंने कार्यकर्ताओं के मन की टोह ली। टिकट के लिए पार्टी के कई दिग्गज दावेदारी जता रहे थे। पार्टी जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा, पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक, राव वारिस अयूब जंग का नाम भी दावेदारों की चर्चाओं में हैं। चर्चा है कि करीब 20 लोग चुनाव लड़ने के इच्छुक हैं। मौके पर मौजूद कुछ दावेदार अपने समर्थकों को आगे करते नजर आए, लेकिन पार्टी नियमों का हवाला देकर कोई भी खुलकर बोलने को तैयार नहीं था और ना ही खुद को दावेदार बताने को तैयार था। पूर्व विधायक पंकज मलिक भी वहां मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कारण और वजह भी पूछी गई
उन्होंने बंद कमरे में कार्यकर्ताओं से बात की। पूछा कि जिले में कौन मजबूत ढंग से चुनाव लड़ सकता है और क्यों। उसकी वजह और उसका पार्टी और पब्लिक के बीच काम कैसा है। इन सबके बारे में उन्होंने जानकारी ली। पर्यवेक्षक ने कई सवालों से उनके मन की टोह भी ली।
संगठित होकर चुनाव तैयारी में जुटें : राणा
शामली। पर्यवेक्षक राना गोस्वामी ने पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक ली। कहा कि पार्टी अकेले दम पर मजबूती से चुनाव लड़ेगी। कार्यकर्ताओं से जनता के बीच जाकर काम करने को कहा गया।
पर्यवेक्षक ने कहा कि लोग भाजपा के राज से तंग आ चुके हैं अब लोगों की निगाहें फिर से कांग्रेस पर हैं। पार्टी अकेले दम पर चुनाव लड़ेगी और जीतेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि संगठित होकर ही चुनाव जीता जा सकता है। यदि बोरे में कोई आलू खराब है तो उससे पूरी बोरी खराब हो जाती है इसलिए खराब आलू को बाहर कर देना ही बेहतर होता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर चुनाव की तैयारी में जुटने की अपील की। कहा कि पार्टी जिसे भी टिकट देगी कार्यकर्ता पूरे जोर शोर और मजबूती से उन्हें चुनाव लड़ाएंगे। पार्टी में कार्यकर्ताओं का सम्मान होगा। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा और संचालन वरिष्ठ कांग्रेेसी श्याम लाल शर्मा ने किया।

ये कांग्रेसी रहे मौजूद
कांग्रेस जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा, पूर्व विधायक पंकज मलिक, पूर्व जिलाध्यक्ष अयूब जंग, शहर अध्यक्ष वैभव गर्ग, विष्णु दत्त शास्त्री, बाबू खान, श्याम लाल शर्मा, विनोद अत्री, प्रवीण तरार ,लाखन सिंह, शेखरपाल, वेदप्रकाश शर्मा, लोकेश राणा, ओमबीर उपाध्याय, प्रीतम सिंह मलिक, फरमान अंसारी, सन्नी मलिक, शमशीर खान, देवेंद्र शर्मा, हरपाल सिंह, राजपाल सिंह, रामपाल सिंह, कैलाश चंद शर्मा, डॉक्टर राजीव, गजूर अली, राजबहादुर सिंह, सुभाष हटवाल, योगेश भारद्धाज, विक्रांत भार्गव, अरविंद झझोल, विनोद अत्री, मोहनअली, खुर्शीद, अनुज गौतम, जितेंद्र शर्मा, ज्योति प्रसाद शर्मा, मुस्तकीम मल्लाह, बिजेंद्र पाल शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed