{"_id":"5c718b53bdec2209fa31ef1c","slug":"181550945107-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहीद परिवार के भवन एवं जलकर समाप्त करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहीद परिवार के भवन एवं जलकर समाप्त करने की मांग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
शामली। नगरपालिका के पांच सभासदों ने अपर जिलाधिकारी को पत्र देकर नगर के सभी शहीद परिवार के भवन एवं जलकर समाप्त करने और अन्य सुविधाएं देने की मांग की है।
पालिका के सभासद निशी रानी, सविता विश्वकर्मा, राजीव गोयल और अनिल उपाध्याय ने एडीएम आनंद शुक्ला को ज्ञापन देकर रेलपार निवासी अमर शहीद अमित कोरी के परिवार को नगरपालिका द्वारा बनाई गई नई मंडी स्थल के सामने दुकानों में से एक दुकान प्रथम तल पर बिना किसी धनराशि बिना किराये के स्वीकृत करने की मांग की। इसके साथ ही नगर के सभी शहीद परिवार के नगरपालिका द्वारा भवन एवं जलकर समाप्त करने, नगर में लगी शहीदों की प्रतिमा एवं पार्कों की देखरेख और साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने, तैमूरशाह पर अमर शहीद वीर अब्दुल हमीद की प्रतिमा एवं पार्क में अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करने और शहीद अमित कोरी की याद में नगरपालिका के वरिष्ठ नागरिकों को सीनियर सिटीजन कार्ड बनाए जाने की मांग की। शहीद अमित कोरी के नाम सड़क का नामकरण, स्मारक स्थल का चयन पर प्रतिमा और पार्क का निर्माण कराने की मांग की गई। सभासदों ने बताया कि उन्होंने यह मांग पत्र को पालिका के अधिशासी अधिकारी को भी सौंपा गया है।