फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   सीसी सडक का शिलान्यास किया

सीसी सडक का शिलान्यास किया

Tue, 29 Jan 2019 12:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jan 2019 12:11 AM IST
विज्ञापन
सीसी सडक का शिलान्यास किया
शामली। ग्राम बहाबड़ी-लांक में प्रस्तावित सीसी रोड का शिलान्यास जिला पंचायत सदस्य देशराज भनेड़ा और जिला पंचायत अध्यक्ष प्रसन्न चौधरी ने शिलान्यास किया। जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी मुकेश जैन ने बताया कि बहावड़ी में भूमिया चौराहे तक 14 लाख 26 हजार रुपये की लागत से सीसी रोड बनाई जाएगी। लांक में नहर की पटरी से जूनियर हाई स्कूल रास्ते तक 19 लाख 68 हजार की सीसी रोड बनेगी। मौके पर जिला पंचायत के अभियंता सुनील गुप्ता, कंवरपाल सिह, लाक प्रधान बाबूराम मलिक, बहाबडी की प्रधान बबली देवी, मास्टर हरवीर सिह, सुरेंद्र सिंह, राजेद्र सिंह, कटार सिंह , सजीव मलिक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


दंगल का शुभारंभ किया
शामली। चौसाना क्षेत्र के सुंदरनगर ग्राम में इरशाद व पूर्व प्रधान खलील द्वारा आयोजित दंगल का उद्घाटन कांग्रेस के जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा ने किया गया। प्रवीण, बिजेंद्र पाल वर्मा, प्रदुमन चौधरी, ओमवीर उपाध्याय, प्रवीण पांचाल, मुकेश पाल, सुरेश पाल सैनी, विक्रम सिंह, रोहताश सैनी, पप्पू को सम्मानित किया। जलालाबाद नगर पंचायत के मौलाना आजाद स्कूल में 113 बच्चों को ड्रेस वितरित की। मौके पर प्रधानाचार्या डाक्टर जाहिदा खान, नाजिशा, स्कूल प्रबंधक सलमान खान दिलशाद उपस्थित रहे।
विज्ञापन


आंदोलन की चेतावनी दी
शामली। उत्तर प्रदेश विद्युत पेंशनर्स परिषद के अध्यक्ष वाई के गोयल और सचिव श्रीपाल शर्मा ने मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन लिमिटेड के अध्यक्ष के नाम ज्ञापन डीएम कार्यालय को सौंपा। अवगत कराया कि सभी पेंशन, पारिवारिक पेंशनर्स एक जनवरी 2016 से राजकीय कोषागार से पेंशन प्राप्त कर रहे हैं। सातवें वेतन आयोग के तहत ऊर्जा निगम के सभी पेंशनर्स और पारिवारिक पेंशन दो वर्ष के अवशेषों के भुगतान के संबंध में अभी तक आदेश नहीं किए गए है। एक फरवरी तक भुगतान आदेश न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed