फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   निर्धन बेटी की पढ़ाई का खर्च उठाएंगे कोतवाल नागर

निर्धन बेटी की पढ़ाई का खर्च उठाएंगे कोतवाल नागर

Fri, 25 Jan 2019 11:22 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jan 2019 11:22 PM IST
विज्ञापन
निर्धन बेटी की पढ़ाई का खर्च उठाएंगे कोतवाल नागर
राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर लिया संकल्प
विज्ञापन

कैराना। नशा और सट्टेबाजी में फंसे लोगों के परिवार निर्धनता के शिकार हो रहे हैं। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र कुमार नागर ने ऐसे एक परिवार की बेटी की पढ़ाई का जिम्मा लेते हुए पढ़ाई का खर्च उठाने की घोषणा की है। कोतवाली परिसर में राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर शपथ ग्रहण कराने के बाद कोतवाली कोतवाली प्रभारी राजेंद्र नागर ने बताया कि एक सट्टेबाज को पकड़ लिया गया। उन्होंने पुलिसकर्मियों से कहा कि सुशिक्षित समाज के लिए पुलिस को आगे आना होगा और अवैध धंधों पर शिकंजा कस समाज को मजबूत करने का काम करना होगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में पुलिस जनता के बीच मधुर संबंध बनाएं। फरियादियों की समस्या को प्राथमिकता के आधार पर सुनें और उनकी आवभगत करें। कोतवाल ने कहा कि पुलिस ऐसा काम करें, जिससे उनका नाम हो जाए। जनता हमेशा उन्हें याद करें। राजेन्द्र नागर ने कहा कि एक दिन पहले उन्होंने गांव मंडावर में ग्रामीणों के साथ नशे के खिलाफ चौपाल आयोजित की, तो ग्रामीणों ने चिंताजनक खुलासा किया। बताया कि पिछले कुछ दिनों में गांव में नशे के कारण आठ युवाओं की मौत हो चुकी है। यह बेहद चिंता का विषय हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed