फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   ऊन तहसील गेट पर पटनीपरतापुर के ग्रामीणों का प्रदर्शन, धरना दिया

ऊन तहसील गेट पर पटनीपरतापुर के ग्रामीणों का प्रदर्शन, धरना दिया

Wed, 16 Jan 2019 11:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jan 2019 11:18 PM IST
विज्ञापन
ऊन तहसील गेट  पर पटनीपरतापुर के ग्रामीणों का प्रदर्शन, धरना दिया
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ऊन/झिंझाना। ऊन ब्लॉक के पटनी परतापुर में ग्राम प्रधान पद का चुनाव कराए जाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने तहसील गेट के बाहर प्रदर्शन किया।
पटनी परतापुर गांव का प्रधान आपराधिक मामलों में जेल में बंद है। डीएम ने बैठक करके प्रदीप को कार्यवाहक प्रधान की जिम्मेदारी दी गई थी। ग्रामीणों ने प्रदीप के प्रति अविश्वास दिखाते हुए विरोध किया। ग्राम पंचायत सदस्यों के विरोध के चलते डीएम ने प्रदीप को प्रधान पद से उसे हटा दिया था। दोबारा चुनाव के लिए 16 जनवरी को तिथि दी गई थी। जिस पर ग्राम पंचायत सचिव अर्पण मलिक द्वारा एजेंडा पूर्ण होने के कारण सचिव ने चुनाव कराने से मना कर दिया। ग्रामीणों ने बुधवार को तहसील पहुंचकर हंगामा किया। एसडीएम द्वारा मामला डीएम स्तर का बताकर किसी भी कार्रवाई से मना कर दिया जिस पर ग्रामीण तहसील गेट पर धरना देकर बैठ गए। ग्रामीणों का एक प्रतिनिधिमंडल डीएम से मिलने के लिए शामली पहुंचा। डीएम द्वारा प्रतिनिधिमंडल को दिए आश्वासन के बाद धरना समाप्त कर दिया। ग्राम पंचायत सचिव अर्पण मलिक ने बताया कि एजेंडे पर ग्राम पंचायतों द्वारा हस्ताक्षर न करने के कारण चुनाव रद्द किया गया है, जिसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दी गई है। मौके पर मान सिंह, सतवीर, नरेश, धर्मवीर, जनेश्वर, तेजपाल गुर्जर, पप्पू नायक, रण कुमार आदि शामिल रहे। डीएम अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि पटनीपरतापुर गांव के प्रधान पद की बैठक तय करने के लिए ग्रामीणों को बृहस्पतिवार को बुलाया गया है। प्रधान पद के लिए बैठक की तिथि घोषित कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed