फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   नए साल के पहले 11 दिन में 101 लोगों के खिलाफ बिजली चोरी के मुकदमे दर्ज

नए साल के पहले 11 दिन में 101 लोगों के खिलाफ बिजली चोरी के मुकदमे दर्ज

Sun, 13 Jan 2019 11:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jan 2019 11:18 PM IST
विज्ञापन
नए साल के पहले 11 दिन में 101 लोगों के खिलाफ बिजली चोरी के मुकदमे दर्ज
11 दिन में 101 लोगों के विरुद्ध बिजली चोरी के मुकदमे दर्ज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शामली। इस साल के पहले महीने के 11 दिन में 101 लोगों के खिलाफ बिजली चोरी के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई है। शासन के लाख दावों के बावजूद विद्युत चोरी नहीं रुक पा रही है।
प्रदेश में योगी सरकार बनने के बाद से विद्युत निगम को लाइन लॉस कम करने पर पूरा जोर है। बिजली चोरी रोकने के लिए विद्युत निगम ने हर वितरण खंड में एक अवर अभियंता के नेतृत्व में मास रेड टीम गठित की है। ये टीम दिन के साथ रात में भी छापेमारी कर बिजली चोरी पकड़ती है। बिना कनेक्शन के सीधे नंगे तार पर केबल डालकर और बकाया बिल होने पर कनेक्शन काटने के बाद फिर तार जोड़कर बिजली चोरी करते पकड़े जाने पर एफआइआर दर्ज कराई जाती है। इसके अलावा अधिकतर बिजली चोरी वाले स्थानों पर इंसुलेटिड तार लगाए गए हैं।
विज्ञापन

पुलिस का सिरदर्द बने बिजली चोरी के मुकदमे
बिजली चोरी न थमने से जहां विद्युत निगम के अधिकारी परेशान है, वहीं एफआइआर दर्ज करने में पुलिस भी परेशान रहती है। पहले एक एफआइआर नंबर पर कई लोगों के खिलाफ बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज हो जाती थी, लेकिन अब हर व्यक्ति के खिलाफ अलग एफआईआर दर्ज करनी पड़ती है, जिसमें पुलिस को काफी समय लगता है। कभी-कभी तो पुलिस और विभागीय कर्मचारियों के बीच नोकझोंक तक हो जाती है। ऐसा ही मामला पिछले दिनों सामने आया था, जिसमें पुलिसकर्मियों ने काम अधिक होना बताते हुए रिपोर्ट दर्ज करने से इंकार कर दिया था। डीएम और एसपी के सामने यह मामला पहुंचने के बाद रिपोर्ट दर्ज हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
जिले में बिजली चोरी रोकने के लिए हर संभव प्रयास चल रहे हैं। शासन के निर्देश पर लाइन लॉस कम करने के लिए चेकिंग अभियान और आकस्मिक छापेमारी की जाती है। बिजली चोरी पकड़े जाने पर जुर्माना और रिपोर्ट दर्ज कराई जाती है।
- सुनील कपूर, अधीक्षण अभियंता विद्युत।
-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed