{"_id":"5c38d6f7bdec22736934a705","slug":"181547228919-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज डिपो की कार्यशाला के लिए डीएम ने मांगा बजट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज डिपो की कार्यशाला के लिए डीएम ने मांगा बजट
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
शामली। रोडवेज डिपो की कार्यशाला के लिए फतेहपुर गांव में खरीदी गई भूमि में निर्माण के लिए डीएम अखिलेश कुमार सिंह ने बजट मांगा है। डीएम ने उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम मुख्यालय के प्रबंध निदेशक को पत्र भेजकर कार्यशाला का निर्माण जल्द कराने का अनुरोध किया है।
हाल ही में हुई जिला उद्योग व्यापार बंधुुुु की बैठक में पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष घनश्यामदास गर्ग ने उत्तर प्रदेश राज्य परिवहन निगम की शामली रोडवेज डिपो की कार्यशाला का मुद्दा उठाया था। बताया था कि कार्यशाला के लिए मुजफ्फरनगर मार्ग पर फतेहपुर गांव में नौ बीघा भूमि 47 लाख रुपये देकर खरीदी गई है। 20 जुलाई 2018 को निगम को हस्तांतरित होकर रिकार्ड में भी दर्ज हो चुकी है। सहारनपुर के क्षेत्रीय प्रबंधक मनोज पुंडीर द्वारा कार्यशाला निर्माण का प्रस्ताव बनाकर निगम मुख्यालय को भेजा जा चुका है। छह माह बीत चुके है, लेकिन अभी तक बजट जारी नहीं हुआ है। इसके बाद कार्यालय निर्माण के लिए डीएम अखिलेश कुमार ने तीन जनवरी को उत्तर प्रदेश राज्य परिवहन निगम मुख्यालय लखनऊ के प्रबंध निदेशक को पत्र लिखकर फतेहपुर गांव में खरीदी गई भूमि पर कार्यशाला निर्माण के लिए धनराशि अवमुक्त कराने का अनुरोध किया है। प्रदेश अध्यक्ष घनश्यामदास गर्ग ने बताया कि रोडवेज डिपो की कार्यशाला के निर्माण के लिए बजट अवमुक्त कराने और अतिरिक्त रोडवेज बसे आवंटित कराने की मांग को लेेकर लखनऊ में परिवहन राज्यमंत्री स्वतंत्र देव सिंह से मुलाकात करेंगे।