फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   कैराना की बेटी ने दिल्ली में गाड़े सफलता के झंडे

कैराना की बेटी ने दिल्ली में गाड़े सफलता के झंडे

Tue, 20 Nov 2018 11:46 PM IST
Updated Tue, 20 Nov 2018 11:46 PM IST
विज्ञापन
कैराना की बेटी ने दिल्ली में गाड़े सफलता के झंडे
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शामली/कैराना। कैराना कस्बे की आयुषी गुप्ता ने 2017 में एसएमसी बॉटनी में दिल्ली विश्व विद्यालय टॉप किया। इस उपलब्धि सोमवार को दिल्ली विश्वविद्यालय में आयोजित दीक्षांत समारोह में उपराष्ट्रपति ने उसे सम्मानित किया। इससे परिवार में खुशी का माहौल है।
कैराना निवासी अधिवक्ता मनोज कुमार गर्ग के अनुसार उनकी बड़ी बेटी आयुषी गुप्ता ने वर्ष 2017 में एमएससी बॉटनी से दिल्ली विश्वविद्यालय टॉप किया था। सोमवार को दिल्ली विश्वविद्यालय के सभागार में आयोजित 95 वें दीक्षांत समारोह में उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री सतपाल सिंह और दिल्ली विश्व विद्यालय के वाइस चांसलर ने आयुषी गुप्ता को गोल्ड मेडल प्रदान किया। विश्वविद्यालय ने आयुषी के परिजनों को भी निमंत्रण भेजकर इस कार्यक्रम में आमंत्रित किया था। दोनों वहां गए और इस आयोजन के गवाह बने। बेटी की इस उपलब्धि पर पूूरा परिवार गदगद है। मंगलवार को कैराना लौटने पर नगरवारियों ने भी उन्हें बधाई दी। आयुषी के दादा आनंद प्रकाश ने मिठाई बांटी। घर पर दीवाली जैसा माहौल था। सब एक दूसरे को मिठाई खिला की खुशियां मना रहे थे।
विज्ञापन

महत्वपूर्ण
एमएससी बॉटनी में दिल्ली विवि टॉप करने पर उपराष्ट्रपति ने किया सम्मानित
परिजन बने आयोजन के गवाह, परिवार में खुशी का माहौल

मां और भाई से मिली प्रेरणा
कैराना। पिता मनोज कुमार गर्ग के अनुसार आयुषी की माता रेणू गर्ग ने भी मेरठ यूनिवर्सिटी से बीएसी और एलएलबी कर रखी है। रेणू गर्ग गृहणी होते हुए भी अपने तीनों बच्चों को पढ़ाई पर पूरा ध्यान देती हैं। दादा आनंद प्रकाश धार्मिक प्रवृत्ति के हैं। आयुषी का एक भाई रितिक गर्ग ने 2014 में सीबीएसी बोर्ड से कक्षा 12 में 96 प्रतिशत अंक प्राप्त किए थे, जो अब रांची में बिरला इंस्टीट्यूट से इंजीनियरिंग कर रहा है। उससे छोटा भाई गर्वित गर्ग शामली सेंट फ्रांसिस में कक्षा 8 का छात्र है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वैज्ञानिक बनने का सपना
कैराना। पिता मनोज गर्ग ने बताया कि आयुषी शुरू से ही पढ़ाई में पूरा ध्यान देती थी। इंटर की पढ़ाई सेंट फ्रांसिस शामली से की। इसके बाद 2015 में दिल्ली विश्व विद्यालय से बीएससी में कॉलेज टॉप किया। 2016 में नेट जेआरएफ (सीएसआईआर) की परीक्षा में ऑल इंडिया में 70 वी रैंक प्राप्त की थी। 2017 में एमएससी बॉटनी (वनस्पति विज्ञान ) में दिल्ली विश्व विद्यालय टाप किया। इस समय आयुषी जेएनयू दिल्ली में भारत सरकार द्वारा दी गई स्कालरशिप से लाइफ साइंस में पीएचडी कर रही है। फोन पर दिल्ली से आयुषी ने बताया कि पीएचडी के बाद पोस्ट डॉक के लिए वह विदेश जाने की इच्छा रखती है। जीवन में एक सफल वैज्ञानिक बनना उसका सपना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed