फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   भाजपा ने कर दिया किसानों को बर्बाद - जयंत

भाजपा ने कर दिया किसानों को बर्बाद - जयंत

Fri, 25 May 2018 12:21 AM IST
Updated Fri, 25 May 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
भाजपा ने कर दिया किसानों को बर्बाद - जयंत
भाजपा ने किसानों को कर दिया बर्बाद - जयंत
विज्ञापन

कांधला।
रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने कहा कि भाजपा सरकार ने किसानों को बर्बाद करने का काम किया है। मंच पर उनके साथ लोकदल प्रत्याशी कंवर हसन भी रहे, जिन्होंने रालोद प्रत्याशी के पक्ष में समर्थन दिया।
बृहस्पतिवार को जसाला में सपा एमएलसी वीरेंद्र सिंह के आवास पर सभा हुई। उसमें रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने कहा कि शामली और मुजफ्फरनगर क्षेत्र पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आपसी भाईचारे के जाना जाता था, लेकिन भाजपा ने स्वार्थ के लिए दोनों वर्ग के लोगों को आपस में लड़ाकर खाई पैदा कर दी। अब फिर से भाजपा इसी तर्ज पर काम करने की कोशिश कर रही है, लेकिन अब दोनों वर्ग के लोगों में समझ आ गई है। वह किसी के बहकावे में आने वाले नहीं हैं। गठबंधन इसकी मिसाल है। सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री अपना 56 इंच का सीना बताते हैं। ऐसा सीना किस काम का जो सरहद पर तैनात जवानों की हिफाजत न कर सके, बेरोजगार युवाओं को रोजगार न दे सके। सपा सांसद धर्मेंद्र यादव ने कहा कि देश में सांप्रदायिक ताकतों को रोकने के लिए महागठबंधन हुआ है। महागठबंधन 2013 में लगे कलंक को धोने का काम करेगा। इस दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश सिंह, सपा एमलएसी वीरेंद्र सिंह, एमएलसी संजय लाठर, एमएलसी राजेश यादव, विधायक संग्राम सिंह, पूर्व विधायक बलबीर मलिक, विधायक विकास यादव, कंवर हसन, एमएलसी सुनील साजन, किरणमय नंदा, नौमान मुर्तजा, मनीष चौहान, दुर्गेश चौधरी आदि ने भी विचार व्यक्त किए। सभा की अध्यक्षता एमएलसी वीरेंद्र सिंह और संचालन डाक्टर विनोद मलिक ने किया। इस दौरान वाजिद हसन, तरसपाल मलिक, सुनील चौधरी, वकील जंग प्रधान, मतलूब प्रधान, विक्रांत जावला, राजन जावला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर, रालोद उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने बृहस्पतिवार को गांव टपराना, दरगाहपुर, नौनांगली, मालैंडी आदि का दौरा किया। इस दौरान गांवों में नुक्कड़ सभाओं में उन्होंने कहा कि देश - प्रदेश में झूठों की सरकार है। पैट्रोलियम पदार्थों व बिजली की दरों में प्रतिदिन बढ़ोतरी हो रही है, जिससे जनता त्रस्त है, लेकिन देश का राजा झूठ बोलने में मस्त है। उन्होंने कहा कि मसला चाहे गन्ना मूल्य भुगतान का हो, गांवों के विद्युतीकरण का हो, रोजगार हो, भ्रष्टाचार पर अंकुश का हो या सड़क व कानून व्यवस्था का, हर मुद्दे पर भाजपा झूठ बोलती रही है। प्रधानमंत्री में हिम्मत नहीं कि कैराना आकर अपने वादों का सत्यापन करें। इसीलिए ही 27 मई को बागपत में अनैतिक सभा के माध्यम से झूठ का पिटारा खोलेंगे। इस दौरान रालोद के पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष डाक्टर अनिल चौधरी, सांसद धर्मेंद्र यादव, बाबा श्याम सिंह, सपा एमएलसी वीरेंद्र सिंह, कुंवर हसन, एमएलसी संजय लाठर, कर्नल ब्रहमपाल तोमर, सुनील रोहटा, तिरसपाल मलिक, सतबीर पवांर, राहुल देव, रामेहर गुर्जर, रमा नागर और मनीष चौहान प्रमुख रूप से साथ रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed