{"_id":"5ae0cc634f1c1b87098b652c","slug":"181524681827-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लघु सींमात किसान फसली ऋण माफी योजना अंतिम चरण के लिए 3125 पात्र किसान चयनित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लघु सींमात किसान फसली ऋण माफी योजना अंतिम चरण के लिए 3125 पात्र किसान चयनित
Updated Thu, 26 Apr 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
शामली। लघु-सीमांत किसानों की फसली ऋण माफी योजना के तहत अंतिम चरण में जिले के 5104 किसानों ने आनलाइन आवेदन किए हैं। इन आवेदनों का कृषि विभाग ने निस्तारण करके 3125 किसानों को पात्रता की सूची में दर्ज किया गया है।
जिले में 1.25.320 हेक्टेयर भूमि में कृषि के क्षेत्रफल वाली 1.07.997 हेक्टेयर भूमि में एक लाख सात हजार 396 किसान है। गत वर्ष प्रदेश सरकार ने लघु-सीमांत किसानों के लिए फसली माफी योजना में 58 हजार 738 किसानों का शामिल किए गए थे। जिला मुख्यालय से लेकर तहसील स्तरों पर शिविर लगाकर ब्याज समेत एक लाख रुपये तक की धनराशि माफ करके किसानों को लाभान्वित किया था। फसली ऋण माफी योजना में वंचित लघु-सीमांत किसानों के लिए शासन के निर्देश पर आवेदन मांगे गए थे। जिला कृषि अधिकारी डॉ. हरीशंकर सिंह ने बताया कि जिला मुख्यालय पर फसली ऋण माफी योजना में वंचित लघु-सीमांत किसानों के कृषि विभाग को कुल 5104 आवेदन पत्र उन्हें प्राप्त हुए हैं। इनमें से जिले के कृषि विभाग ने 3125 किसानों को पात्र लाभार्थी मानकर आवेदन पत्रों को स्वीकृत कर लिया है।
कृषि विभाग ने 1179 आवेदन निरस्त करते हुए 3125 आवेदन पत्रों को पात्र मानकर आनलाइन शिकायत पोर्टल गत 15 अप्रैल को बंद कर दिया गया। 29-30 अप्रैल को कृषि विभाग द्वारा लघु-सीमांत किसानों की फसली ऋण माफी योजना के तहत पात्रता सूची के अनुरूप धनराशि की मांग शासन से की जाएगी। शासन से धनराशि आने के बाद किसानों की बैंकों से सूची सत्यापित करने के बाद किसानों को लाभान्वित किया जाएगा।